महिलाओं को दिन दहाड़े दौड़ा- दौड़ा कर पीटा

पहासू थाना क्षेत्र के गांव का है मामला

महिलाओं को दिन दहाड़े दौड़ा- दौड़ा कर पीटा

जनपद बुलंदशहर की पहासू में मारपीट: पांच महिलाएं हुई घायल

अमन त्यागी (बुलंदशहर) पहासू थाना क्षेत्र के गांव भैयापुर में दिनदहाड़े महिलाओं को दोड़ा-दोड़ा कर पीटने का मामला प्रकाश में आया है। मामूली बात को लेकर सन की युवकों ने महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। हुई मारपीट में पांच महिलाएं घायल हो गई हैं। घायल महिलाओं को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई

महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए सनकी युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

सारे राह महिलाओं को पीटते रहे सनकी युवक, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो

शिकारपुर में मारपीट करते रहे सनकी युवक‌। मौके पर मौजूद ग्रामीण वीडियो बनाते रहे। महिलाएं शोर मचाती रही। महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी उन्हें बचाने के लिए आगे आए। लेकिन ग्रामीणों ने महिलाओं को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। उधर घायलों के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। शिकारपुर कोतवाली पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है।