स्वयं सहायता समूह के द्वारा बनाए जा रहे धूपबती के प्रोडक्ट को डीएम ने किया प्रमोट

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है।

स्वयं सहायता समूह के द्वारा बनाए जा रहे धूपबती के प्रोडक्ट को डीएम ने किया प्रमोट

आज़ का मुद्दा :  (आशीष कुमार)

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है। महिलाओं के द्वारा स्वयं सहायता समूह बनाकर विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार कर बिक्री करके स्वयं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

आज जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने पीजेपी स्वयं सहायता समूह, अम्बा कॉलोनी बुलंदशहर की महिलाओं द्वारा अपने समूह के द्वारा बनाए जा रहे धूपबती के प्रोडक्ट को प्रमोट करते हुए समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए धूपबती के प्रोडक्ट को बाजार में विक्रय करें।

डीएम द्वारा भी समूह द्वारा बनाई गई धूपबती को खरीदा गया।

Read this also:-बुलंदशहर में सिलेंडर फटने से अब तक 6 की मौत