कनोहर लाल इण्टर काॅलिज मेरठ में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम

कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव के महत्व के बारे में अवगत कराया गया एंव भारतीय संविधान द्वारा प्रत्येक महिला को क्या-क्या अधिकार एंव कर्तव्य प्रदान किये गये है आदि के बारे में भी बताया गया।

 जागरूकता कार्यक्रम में संविधान में प्रदत्त अधिकारो व कर्तव्यो की महिलाओ को दी जानकारी-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

भारतीय संविधान ने प्रदान किये महिलाओ को समान अधिकार- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

                                                                                   मेरठ (सू0वि0) 11.11.2021
  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अन्जू काम्बोज ने बताया कि आज आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ श्री फूलचन्द पटेल के मार्गदर्शन में कनोहर लाल इण्टर काॅलिज मेरठ में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव के महत्व के बारे में अवगत कराया गया एंव भारतीय संविधान द्वारा प्रत्येक महिला को क्या-क्या अधिकार एंव कर्तव्य प्रदान किये गये है आदि के बारे में भी बताया गया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अन्जू काम्बोज ने बताया कि वर्तमान समय में महिला किसी भी स्तर पर पुरूषों से कम नही है इसलिए भारतीय संविधान द्वारा महिलाओं को समान कार्य समान वेतन, सम्पत्ति में पुरूषो के समान अधिकार तथा प्रत्येक सरकारी क्षेत्र में पुरूषो के समान अधिकार प्रदान किये गये है इसलिए आज महिलाएं पुरूषो से आगे निकल कर कार्य कर रही है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के आशा बहुओं तथा आंगनबाडी कार्यकताओं द्वारा भी घर-घर जाकर आम जनता तथा महिला सशक्तीकरण तथा महिलाओं के अधिकारो के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अन्जू काम्बोज ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ द्वारा माह दिसम्बर, 2021 में वैवाहिक मामलों का निस्तारण किये जाने हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेंगा जिसमें थाने स्तर पर वैवाहिक मामलों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रो का निस्तारण प्रीलिटीगेंशन स्तर पर किया जायेंगा तथा विशेष लोक अदालत में परिवार न्यायालयो द्वारा भी वैवाहिक मामलों को अधिक से अधिक निस्तारण किया जायेंगा।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अन्जू काम्बोज ने बताया कि आम जनता से अनुरोध किया है कि थाने स्तर पर तथा परिवार न्यायालय में लम्बित वादो को माह दिसम्बर, 2021 में आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के माध्यम से अपने वादो का निस्तारण कराकर अधिक से अधिक लाभ उठाने का कष्ट करें।