कैफे हाउस में रात 12 बजे के बाद डीजे बजाने पर एक गिरफ्तार

नोएडा, पुलिस ने सेक्टर-76 मार्केट स्थित कैफे हाउस में रात 12 बजे के बाद तेज गति में डीजे बजाने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

कैफे हाउस में रात 12 बजे के बाद डीजे बजाने पर एक गिरफ्तार

नोएडा,। पुलिस ने सेक्टर-76 मार्केट स्थित कैफे हाउस में रात 12 बजे के बाद
तेज गति में डीजे बजाने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कैफे से प्रोजेक्टर, डीजे और अन्य


उपकरण जब्त किए गए हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-76 स्थित वाल्क
हाउस कैफे में शुक्रवार रात 12 बजे बाद तेज गति से प्रोजेक्टर चलाकर डीजे बजाया जा रहा था।


इससे आसपास के लोगों को असुविधा हो रही थी। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार 10 बजे के बाद
डीजे बजाना निषेध है।

डीजे बजा रहे व्यक्ति से जब पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम दिव्यांश
शुक्ला बताया।

उससे डीजे बजाने की अनुमति मांगी गई तो वह दिखाने में विफल रहा। पुलिस ने
आरोपी दिव्यांश को गिरफ्तार कर लिया।