गृह कर बढ़ोतरी पर नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

स्याना : शुक्रवार को नगरपालिका परिषद स्याना में बढ़ोतरी हुएं हाउस टैक्स पर नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर वह सभासद गणों नगर वासियों की हाउस टैक्स की बढ़ोतरी पर सुनवाई

गृह कर बढ़ोतरी पर नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

स्याना : शुक्रवार को नगरपालिका परिषद स्याना में बढ़ोतरी हुएं हाउस टैक्स पर नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर वह सभासद गणों नगर वासियों की हाउस टैक्स की बढ़ोतरी पर सुनवाई की अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने जानकारी देते हुए

बताया कि प्रत्येक पांच वर्ष में नगर की सीमा में बने घरों का गृहकर (हाउस टैक्स) बढ़ाने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से सर्वे का कार्य शुरू  किया जाता है। जिसकी  आपत्ति दर्ज करने का गृहकर बढ़ोतरी के नोटिस के खिलाफ  भवन स्वामियों ने पालिका कार्यालय में आपत्ति दाखिल की जाती है। आपत्तियों की सुनवाई के बाद गृहकर का निर्धारण किया जाता।


नगर में मकान बने होने का सर्वे का कार्य पूरा हो चुका ‌है। कई मकानों में विस्तारीकरण करके नया निर्माण भी कराया गया है। नगर सीमा के अंतर्गत निर्मित भवनों में गृहकर बढ़ाने के लिए नगर पालिका ने भवन मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस प्राप्त होते ही बढ़े हुए गृहकर के निर्धारण पर  से काफी भवन स्वामियों ने आपत्तियां कार्यालय में जमा कर दी थी।


कर वहीं  श्रीं राजभर ने बताया कि जिन लोगों ने आपत्तियां दाखिल की हैं, उनकी सुनवाई    नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह की अध्यक्षता में चल रही है जिसमें शुक्रवार को करीब 475 गृह स्वामियों ने सुनवाई के दौरान अपनी बात रखी है इसके बाद ही गृहकर का निर्धारण किया जाएगा। इसी को लेकर नगर पालिका परिषद स्याना के कर्मचारी कागजातों की छंटनी करने में जुटे हुए हैं। ईओ ने बताया कि पालिका द्वारा नगरवासियों को रोशनी, सड़क, सफाई आदि की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। राजस्व बढ़ाना भी पालिका की प्राथमिकता में है।

इसके लिए जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर सभासद मास्टर रहीस सैफी , जितेंद्र भास्कर, दिलशाद सिद्दीकी सुमित्रा देवी, योगराज सिंह राठी,नगर पालिका कर्मी लतेश कुमार चौधरी इफ्तार, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे