मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने का झांसा देकर महिला से 4.72 लाख ठगे
शहर में एक महिला से मनी लॉन्ड्रिंग का झांसा देकर 4.72 लाख रुपए ठगने का मामला प्रकाश में आया है। जालसाजों ने उन्हें मुंबई से ताइवान अवैध पार्सल भेजने के नाम पर डरा धमकाकर पैसे वसूल लिये।

नोएडा, ( शहर में एक महिला से मनी लॉन्ड्रिंग का झांसा देकर 4.72 लाख
रुपए ठगने का मामला प्रकाश में आया है।
जालसाजों ने उन्हें मुंबई से ताइवान अवैध पार्सल भेजने
के नाम पर डरा धमकाकर पैसे वसूल लिये।
जालसाजों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी
बताकर वारदात को अंजाम दिया।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल
शुरू कर दी है।
सेक्टर-20 निवासी स्वर्णिम जैन ने बताया दो दिन पूर्व सुबह साढ़े 11 बजे उनके पास एक अज्ञात
नंबर से कॉल आया, उनकी एक महिला से बात हुई, फोन करने वाली महिला ने बताया कि वह प्रिंसी
सीनियर एग्जीक्यूटिव कस्टमर केयर सेंटर फेडक्स से बात कर रही है। उसने स्वर्णिम से कहा कि
तुम्हारे नाम पर मुंबई से ताइवान एक पार्सल भेजा जा रहा है। जिसमें अवैध सामान है। फोन करने
वाली महिला ने पार्सल में पांच पासपोर्ट, पांच क्रेडिट कार्ड, चरस समेत अन्य नशीले पदार्थ होना
बताया था। इस पर महिला ने जब कहा कि उनके द्वारा ऐसा कोई पार्सल नहीं भेजा गया तथा वह
नोएडा में रहती है तो जालसाज ने उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच कॉल फारवर्ड करने का झांसा दिया। मुंबई
क्राइम ब्रांच से अधिकारी होने का झांसा देने वाले तीन जालसाज ने पीड़िता से बात की और कहा कि
मामले की ऑनलाइन व्हाट्सएप कॉल और स्काइप पर पूछताछ की जाएगी। जालसाजों ने झांसा दिया
कि उनके नाम पर कई अवैध खाते चल रहे हैं, इसके महिला को फोटो भी भेजे। साथ ही कहा कि
10 नंबर 2022 को 21 हजार का अवैध ट्रांजेक्शन हुआ है और कई अन्य जगहों पर पैसे भेजे गए
हैं। जालसाजों ने मनी लॉन्ड्रिंग और नशीले पदार्थों की तस्करी करने का झांसा देकर महिला को डरा
दिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला से उनके बैंक संबंधी जानकारी जुटाई और उसने खाते में पैसे
डालने को कहा। साथ ही बताया कि उक्त सारा रुपया जांच के बाद वापस आ जाएगा। इस दौरान
जालसाजों ने महिला पर दबाव बनाकर कई बार में उनके खाते से 4.27 लाख रुपए ठग लिए। बाद
में महिला पर और रुपए देने का दबाव बनाया, जिसपर महिला को ठगी का शक हुआ। पीड़िता की
शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सेक्टर-20 कोतवाली प्रभारी
निरीक्षक का कहना है कि जल्द ही जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।