स्याना में भारतीय किसान संघ की जिला बैठक का आयोजन
स्याना । बृहस्पतिवार को डोर टू डोर भारतीय किसान संघ की आगामी सदस्यता अभियान के अन्तर्गत खण्ड स्याना की एक बैठक ग्राम पंचायत में खण्ड अध्यक्ष अजय कुमार के आवास पर आयोजित की गई।
स्याना । बृहस्पतिवार को डोर टू डोर भारतीय किसान संघ की आगामी सदस्यता अभियान के अन्तर्गत खण्ड स्याना की एक बैठक ग्राम पंचायत में खण्ड अध्यक्ष अजय कुमार के आवास पर आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रांत मंत्री मेरठ अनुराग त्यागी का प्रवाश रामपुरा में रहा प्रांत मंत्री अनुराग त्यागी ने सभी ग्रामीणों को आगामी सदस्यता के विषय का मार्गदर्शन किया। होने वाली आगामी सदस्यता 2024 की योजना बनाई व इस विषय पर चर्चा की गई।
इस बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि विधेयक पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। किसानों की समस्याओं को सुना सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
सभी पदाधिकारियों ने किसान संघ के अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर दिया। जिला सदस्यता प्रमुख व जिला युवा प्रमुख ठाकुर शिव कुमार गौड़, महिपाल, खण्ड मंत्री सुनील कुमार गौड़, कालीचरन राघव, लाल सिंह लोधी, प्रमोद, धर्मपाल सिंह, ओमवीर अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।