उत्तर भारत से ठंड की विदाई जल्द

नई दिल्ली, 05 फरवरी (। उत्तर भारत से जल्द ही ठंड छू मंतर होने वाली है। यहां मौसम शुष्क बना हुआ है। कई राज्यों में पारा लगातार ऊपर जा रहा है।

उत्तर भारत से ठंड की विदाई जल्द

नई दिल्ली, 05 फरवरी (। उत्तर भारत से जल्द ही ठंड छू मंतर होने वाली है। यहां मौसम
शुष्क बना हुआ है।

कई राज्यों में पारा लगातार ऊपर जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और
एनसीआर से भी ठंड विदा लेने वाली है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पर्वतीय राज्यों में बर्फ का गिरना


जारी रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने रविवार सुबह यह जानकारी दी।
इस अधिकारी का कहना है कि कई राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। हिमालयी क्षेत्रों में


बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, उत्तराखंड और
हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले कुछ घंटों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके


अलावा पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, असम और मिजोरम को अभी कोहरे से
मुक्ति मिलती नहीं दिख रही।

उत्तर-पूर्वी राज्य त्रिपुरा में घना कोहरा राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा सकता
है।


मौसम विज्ञान विभाग के इस अधिकारी का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में सर्दी जाती दिख रही
है। यहां तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

साथ ही खिली धूप गर्माहट दे रही है। रविवार को
अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।