डॉ मंजू जौहरी हुईं दुबई में सम्मानित
नगर की वरिष्ठ कवयित्री डॉ मंजु जौहरी को दुबई की अंतर्राष्ट्रीय संस्था अक्षरवार्ता , वागीश तथा कृष्ण बसंती, सामूहिक संस्था द्वारा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु

आज का मुद्दा तहसील प्रभारी : नसीम उस्मानी
नजीबाबाद : नगर की वरिष्ठ कवयित्री डॉ मंजु जौहरी को दुबई की अंतर्राष्ट्रीय संस्था अक्षरवार्ता , वागीश तथा कृष्ण बसंती, सामूहिक
संस्था द्वारा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र कुमार शर्मा , मुख्य अतिथि डॉ आरती लोकेश विशिष्ट
अतिथि डॉ प्रतीक सोनवालेकर विशिष्ट अतिथि डॉ नम्रता चड्डा के कर कमलों से अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवार्ड 2023/ प्रदान किया गया।
इस दुबई साहित्य महोत्सव में देश-विदेश से आए कवियों साहित्यकारों ने भाग लिया तथा उनको सम्मानित किया गया
यह महोत्सव 8/अगस्त से 12/अगस्त तक दुबई में मनाया गया
जिसके अंतर्गत कहानी,लघु कथाएं, नाटक, शोध पत्र,आदि प्रस्तुत किए
गए इसके अतिरिक्त पुस्तक विमोचन, कवि सम्मेलन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भारत की तरफ़ से डॉ
अनिल बेचैन,डॉ ओंकारआर्य, डॉ जवाहर सिंह तथा डॉ मंजु जौहरी मधुर को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए
सम्मानित किया गया। इस विशेष उपलब्धि प्राप्त करने पर नगर नजीबाबाद के साहित्यकारों तथा समाज सेवियों ने रेलवे यह
माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा बधाई दी।