नांदेड़ जिले में शादी का बासी भोजन खाने से 150 लोग बीमार

मुंबई, 17 दिसंबर नांदेड़ जिले के बिलौली व सागरोली गांव में शादी का बासी भोजन खाने में 150 लोग बीमार हो गए हैं।

नांदेड़ जिले में शादी का बासी भोजन खाने से 150 लोग बीमार

मुंबई, 17 दिसंबर  नांदेड़ जिले के बिलौली व सागरोली गांव में शादी का बासी भोजन
खाने में 150 लोग बीमार हो गए हैं।

इन सभी का इलाज नांदेड़ जिला अस्पताल में हो रहा है। नांदेड़
ग्रामीण पुलिस की टीम ने बासी भोजन का सैंपल लेकर प्रयोगशाला में भेज दिया है।

मामले की गहन
छानबीन जारी है।


पुलिस के अनुसार गुंडवास निवासी रामकरण मीणा के लड़के लक्ष्मण की शादी में दोपहर को दावत
दी गई थी, जिसमें चार गांवों गुंडवास, रत्ती का बास, साहड़ी और धौलागढ़ के सैकड़ों लोगों ने भाग


लिया। दावत में सब्जी, पूरी, लड्डू के अलावा दाल की चंदिया बनाई गई थी। दावत शाम तीन-चार
बजे तक चलती रही।

शादी संपन्न होने के बाद दोपहर को दूल्हा-दुल्हन सहित बाराती भोजन कर
अपने घर लौट गए थे।


शाम करीब 5 बजे से कुछ लोगों को पेट दर्द की शिकायत होने लगी। इसके बाद धीरे-धीरे पेट दर्द
की शिकायत लोगों में बढ़ती गई। दोपहर का बासी भोजन रात को खाने के बाद गांव के 150 लोग


रात में ही बीमार हो गए। रात करीब 11 बजे तबीयत अधिक खराब होने पर 50 लोगों को कस्बे के
रैफरल लाया गया तो चिकित्सा विभाग हरकत में गया। इसके बाद खेड़ली-कठूमर की चिकित्सा टीम


सहित एंबुलेंस को भी भेजा गया। इसके बाद इन सभी को तत्काल रात में ही नांदेड़ जिला अस्पताल
में भर्ती करवाया गया।


कस्बे के अस्पताल में रविवार रात बबलू, कन्हैया, महेन्द्र, संजय, गिर्राज, कस्तूरी, अमरवती, सोनिया,
नीतू, मीरा, पवन सहित 45 जनों को भर्ती कर इलाज किया गया। अन्य रोगियों का गांव में ही


चिकित्सा टीम ने इलाज किया। कुछ लोगों ने कठूमर आदि क्षेत्रों में जाकर इलाज कराया। शनिवार
को इन सभी का इलाज अस्पताल में हो रहा है। इस घटना में सभी मरीजों की तबीयत में सुधार हो


रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही नांदेड़ ग्रामीण पुलिस की टीम ने बासी भोजन का सैंपल
लेकर प्रयोगशाला में भेज दिया है। मामले की गहन छानबीन जारी है।