गैस गीजर के सिलेंडर में लगी आग

बुलंदशहर। डिबाई नगर क्षेत्र के मोहल्ला पुराना किला स्थित एक मकान के बाथरूम में लगे गैस गीजर के सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने से दो लोग झुलस गए।

गैस गीजर के सिलेंडर में लगी आग

गैस गीजर के सिलेंडर में लगी आग 

बुलंदशहर। डिबाई नगर क्षेत्र के मोहल्ला पुराना किला स्थित एक मकान के बाथरूम में लगे गैस गीजर के सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने से दो लोग झुलस गए।

पड़ोस के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। मोहल्ला पुराना किला स्थित सुधीर अग्रवाल के मकान के बाथरूम में टंकी की मरम्मत करने के लिए एक मिस्त्री तथा उसका हेल्पर काम कर रहा था। इसी दौरान बाथरूम के गैस गीजर में लगे सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग बुझाने के प्रयास में बाथरूम में टंकी की मरम्मत का कार्य कर रहे मिस्त्री तथा उसका हेल्पर मामूली रूप से झुलस गया। मकान मालिक सुधीर अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को उसने नया गैस सिलेंडर लिया था। सिलेंडर लीक होने की भी शिकायत उसने होकर से की थी, लेकिन उसने लीकेज न होने की बात कहकर उनको सिलेंडर दे दिया।

बुधवार को गैस गीजर में सिलेंडर लगाया था। घटना की खबर पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि, घटना से बड़ा हादसा होने से टल गया।

Read this also:-दो शातिर महिला चोर गिरफ्तार