स्याना में निकली स्वच्छता जागरूकता रैली
बुलंदशहर : (आशीष कुमार)स्याना में शनिवार को स्वच्छता रैली निकाली गयी। नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारियों ने रैली के माध्यम से स्वच्छता के लिए जागरूक किया।

स्याना में निकली स्वच्छता जागरूकता रैली
बुलंदशहर : (आशीष कुमार)स्याना में शनिवार को स्वच्छता रैली निकाली गयी। नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारियों ने रैली के माध्यम से स्वच्छता के लिए जागरूक किया। स्वच्छता पखवाड़े के तहत नगर पालिका के ओर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल सिंह व अधिशासी अधिकारी सेवा राम राजभर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रैली का शुभारंभ किया। हाथों में स्वच्छता बैनर लिए अधिकारी, कर्मचारी और स्कूली बच्चे नारे लगाते चल रहे थे। स्वच्छता रैली के तहत युवाओं के विचार ज्ञान और कौशल को बढ़ाकर उनको सशक्त करने का प्रयास रैली के माध्यम से किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने नगरवासियों को स्वच्छता के लिए नुक्कड़ सभा करा कर प्रेरित किया।
पालिका के अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने स्वच्छता क्यों जरूरी है यह समझाया। उन्होंने कहा कि घर के आसपास गंदगी जमा न हो यह सभी को प्रयास करना चाहिए। ईओ सेवाराम राजभर ने कहा ज्यादा से ज्यादा लोग स्वच्छता अभियान में भाग ले। महात्मा गांधी के सपनों स्वच्छ भारत स्वच्छ देश को साकार करे। इस अवसर पर स्वच्छता के लिए श्रमदान भी किया गया।इस दौरान सभासद नीरज त्यागी योगराज सिंह राठी सफीक चौधरी रहीस सैफी, सुजीत कुमार मास्टर सुशील त्यागी सचिन सुनील मामचंद चेतन लतेश कुमार आदि मौजूद रहे
इस अवसर पर स्वच्छता के लिए श्रमदान भी किया गया।