बुलंदशहर में परिवहन विभाग की कार्यवाही

बुलंदशहर। सड़कों पर अनाधिकृत रुप से संचालित हो रहे डग्गेमार वाहनों के खिलाफ शनिवार को एआरटीओ प्रवर्तन ने एआरएम के साथ कार्रवाई की है।

बुलंदशहर में परिवहन विभाग की कार्यवाही

बुलंदशहर में परिवहन विभाग की कार्यवाही

अमन त्यागी 


बुलंदशहर। सड़कों पर अनाधिकृत रुप से संचालित हो रहे डग्गेमार वाहनों के खिलाफ शनिवार को एआरटीओ प्रवर्तन ने एआरएम के साथ कार्रवाई की है। इस दौरान सिकंदराबाद क्षेत्र में 2 डग्गामार बस व 2 इको कार सीज कर एक वाहन का चालान  किया गया। इन पर 96 हजार  रुपये का जुर्माना लगाया है। डग्गामार वाहनों के खिलाफ शासन स्तर तक शिकायत होने पर परिवहन आयुक्त ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने बताया कि सिकंदराबाद में दो बसें व दो इको अनाधिकृत रुप से संचालित मिली। दोनों बस व दोनों इको को एआरएम परमानंद की मौजूदगी में सीज किया गया।

जिन वाहनों में यात्री थे। उन्हें दूसरे वाहनों में बैठाकर रवाना किया। साथ ही वाहनों को सीज कर चौकी में खड़े करवा दिए। साथ ही एक वाहन का चालान किया गया है। एआरटीओ परिवर्तन ने बताया कि 96000 का जुर्माना लगा दिया गया है। अनादिकृत रूप से वाहनों का संचालन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही जारी है। लगातार अलग-अलग क्षेत्र में पहुंचकर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


वाहनों की छत पर सवार होकर यात्रा करने पर होगी कड़ी कार्यवाही


परिवहन अधिकारियों ने बताया कि वाहनों की छत पर सवार होकर यात्रा करने वालों व वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ओवरलोड वाहनों को चिन्हित कर सीज की कार्यवाही की जा रही है। बुलंदशहर में वाहन अधिनियम की धज्जियां उड़ाने वालों पर पैनी नजर हैं। उन्होंने बताया कि किसी को भी नियमों का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा।