यूपी की पहली महिला पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह को तेरापंथ महिला मंडल नोएडा द्वारा दिया गया प्रेरणा सम्मान

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री विकास जैन के सहयोग से नोएडा महिला मंडल द्वारा वर्ष 2023 का प्रेरणा सम्मान यूपी की पहली महिला पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह को प्रदान किया गया।

यूपी की पहली महिला पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह को तेरापंथ महिला मंडल नोएडा द्वारा दिया गया  प्रेरणा सम्मान

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस  के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री विकास जैन के सहयोग से नोएडा महिला मंडल द्वारा वर्ष 2023 का प्रेरणा सम्मान यूपी  की पहली महिला पुलिस कमिश्नर

श्रीमती लक्ष्मी सिंह को  प्रदान किया गया। राष्ट्रीय कन्या मंडल प्रभारी श्रीमती अर्चना जी भंडारी ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के बारे में जानकारी देते हुए 4 योजनाओं के बारे में बताया।

और उर्वी मुखरित दीवारों के लिए और कन्या सुरक्षा स्तंभ के लिए जगह उपलब्ध करवाने हेतु निवेदन किया।अध्यक्ष कविता लोढ़ा ने तेरापंथ महिला मंडल नोएडा द्वारा की जा रही गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया।

पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने महिला मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए महिलामंडल को सराहा। और उर्वी मुखरित दीवारें व कन्या सुरक्षा स्तंभ के लिए ग्रेटर नोएडा में होने वाले G20 सम्मेलन के स्थान पर दीवारें एवं स्तंभ उपलब्ध कराने का

आश्वासन ही नहीं बल्कि विश्वास दिलाया।यह नोएडा महिला मंडल के लिए सौभाग्य की बात है कि जी-20 के प्रतिनिधि जहां पधारेंगे वहीं पर तेरापंथ कन्या मंडल  द्वारा बनाई गई उर्वी मुखरित दीवारें देख पाएंगे ।

नोएडा तेरापंथ महिला मंडल द्वारा पुलिस कमिश्नर को शॉल,  प्रेरणा सम्मान पत्र,पट्टा व नोएडा महिला मंडल का बैज़ पहनाकर सम्मानित किया।

एवं नारीलोक पत्रिका भेंट की।डॉक्टर आरती कोचर ने अमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में भारती जी दूगड़ एवं सुमन जी सिपानी की विशेष उपस्थिति रही।