सम्पूर्ण भारत में कारागारों में निरुद्ध किशोर अपचारियों के लिये अभियान चलाया

सम्पूर्ण भारत में कारागारों में निरुद्ध किशोर अपचारियों के लिये अभियान चलाया

सम्पूर्ण भारत में कारागारों में निरुद्ध किशोर अपचारियों के लिये अभियान चलाया

*डीएम वाॅर रूम गौतम बुद्ध नगर से*

*जिला कारागार में 18 से 21 वर्ष के निरुद्ध किशोर अपचारियों के विधिक अधिकार एवं नालसा के लिए निर्गत स्कीम के संबंध में अवगत कराने के लिए लीगल एंड डिफेंस काउन्सिल मे नामित अधिवक्तागण के साथ आज जिला कारागार गौतम बुद्ध नगर मे आयोजित किया गया शिविर*

*गौतम बुद्ध नगर 27 जनवरी, 2024*

      माननीय उच्चतम न्यायालय एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा सम्पूर्ण भारत में कारागारों में निरुद्ध किशोर अपचारियों के लिये अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान में ऐसे किशोर अपचारियों को चिन्हित करना है, जो अपराध होने के समय संभावित रुप से नाबालिग थे तथा वह अपने आप को किशोर घोषित करने के लिए विधिक सहायता पाना चाहते है। उक्त अभियान के अन्तर्गत किशोर अपचारियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज एलएडीसीएस के पैनल अधिवक्तागण मनोज कुमार तेवतिया, चन्द्रपाल सिंह व दिनेश कुमार द्वारा जिला कारागार में निरुद्ध किशोर अपचारियों के लिये शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निरुद्ध किशोर अपचारियों को माननीय उच्चतम न्यायालय एवं माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संचालित अभियान के बारे में बताया गया तथा शिविर में उन संबंधित किशोर अपचारियों से वार्ता की गई तथा चिन्हित किया गया, जो अपराध के समय नाबालिक थे तथा उक्त संबंध मे विधिक सहायता पाना चाहते है। 

         आयोजित शिविर में उनके मुकदमों से संबंधित जानकारी उपलब्ध करायी गयी, जिसमें निम्नवत किशोर अपचारी मोहित, आकाश, मनीष, प्रियांशु, विपिन, सोनू, अजय, अनिल, किशन, लकी, आरिफ, सौरभ शंकर, अभय, राहुल, गौरव, रोशन आदि द्वारा अपने को घटना के समय 18 वर्ष से कम उम्र का बताते हुए बालक घोषित कराने के लिए विधि अनुसार कार्यवाही किये जाने के संबंध मे विधिक सहायता की माँग की गई। 

       अपर जिला जज/सचिव, (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर ऋचा उपाध्याय द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन मे किशोर अपचारियों के मुकदमो में पैनल अधिवक्त डीएलएसए द्वारा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

       सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।