किसानों ने किया विद्युत कार्यालय का घेराव
बुलंदशहर : स्याना में मंगलवार को किसान यूनियन अराजनीतिक कार्यकर्ताओं ने एसडीओ कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। एकत्रित हुए किसानों ने नारेबाजी करते हुए

किसानों ने किया विद्युत कार्यालय का घेराव
बुलंदशहर : स्याना में मंगलवार को किसान यूनियन अराजनीतिक कार्यकर्ताओं ने एसडीओ कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। एकत्रित हुए किसानों ने नारेबाजी करते हुए । किसान अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। युवा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र आर्य ने कहा कि किसान अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के पास पहुंचते हैं लेकिन किसानों को फटकार कर भगा दिया जाता है। युवा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र आर्य ने बताया कि विद्युत विभाग के कर्मचारी किसानों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। एकत्रित हुए दर्जनों किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपने मांगों को लेकर अधिकारियों को अपने बीच बैठा लिया। एसडीओ द्वारा दिए गए आश्वासन पर किसान यूनियन कार्यकर्ता नरम पड़े।
किसने की समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं होने पर होगा आंदोलन: शैलेंद्र आर्य
किसान यूनियन अराजनीतिक के युवा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र आर्य ने कहा कि किसने की समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। किसान सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि विद्युत विभाग अधिकारी और कर्मचारी अपना रवैया बदले। किसानों की समस्याओं का निस्तारण जल्द किया जाए। युवा जिला अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द कोई समाधान नहीं मिलने पर किसान यूनियन कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
प्रदर्शन में अंकुर त्यागी, राजा कुरैशी, बबलू कुरैशी, शफीक ,इमरान अंसारी, बबलू त्यागी, कांति त्यागी, नरेश कुमार बुंदू सिंह, इमरान ,जगपाल सिंह आदि कार्यकर्ता रहे।