हिंदुओं पर हमले का बदला लेने के लिए दिल्ली में कुछ रोहिंग्या मुसलमानों को पीटा गया
नई दिल्ली। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले का बदला लेने के लिए दिल्ली में कुछ रोहिंग्या मुसलमानों को पीटा गया हैं।

‘‘भागो बांग्लादेश’’, दिल्ली में रोहिंग्या मुसलमानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बताया बदला
Newdelhi:- बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले का बदला लेने के लिए दिल्ली में कुछ रोहिंग्या मुसलमानों को पीटा गया हैं। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारकर चर्चा में आए कथित गौरक्षक दक्ष चौधरा ने यह हमला किया हैं। इंस्टाग्राम पर दक्ष ने इसे कबूल करते हुए कहा कि उसने जो किया उसके लिए कोई पछतावा नहीं हैं। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
वीडियो में देखा जा सकता हैं कि रात के समय 5-6 लोग हाथों में डंडा लेकर कूड़े-कचरे के ढेरों के बीच रह रहे लोगों पर टूट पड़ते हैं। डंडे से उन्हें पीटा जा रहा हैं। गालियां देते हुए उन्हें जगह खाली करने और बांग्लादेश भागने को कह रहे हैं। हमला करते समय दक्ष कहता हैं ‘बांग्लादेश में हिंदुओं बेटियों के साथ रेप हो रहे हैं और यहां सपोले पनप रहे हैं। सरकार चुप बैठी हैं, संगठन चुप बैठे हैं।
रोहिंग्या मुसलमानों को पीटने के बाद दक्ष ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज पोस्ट करते हुए कहा, ‘जो किया उसके लिए कोई अफसोस नहीं हैं, क्योंकि बांग्लादेश में जिन बहनों के साथ बलात्कार हुआ, जिन हिंदुओं को मारा गया, मंदिरों को तोड़ा गया वह सब मेरे अपने थे, प्रत्येक भारतीय के थे। क्यों मारा गया उन्हें, क्यों बलात्कार हुआ क्योंकि वह हिंदू थे। विपक्ष मौन है, बॉलीवुड मौन है, यह वही बॉलीवुड हैं जब हमास का समर्थन करता हैं लेकिन जब हिंदुओं पर बर्बता होती है तो चुप रहता हैं। हमने शुरूआत कर दी है, बाकी अब क्या करना हैं भारत के युवाओं, संगठनों को यह आपको पता हैं। इब इस देश में रोहिंग्या मुस्लिम बिल्कुल नहीं रहे। सरकार असमर्थ है, हम नहीं। एफआईआर हुई है, गिरफ्तारी भी होगी, जेल भी जाएं, लेकिन अब कोई डर नहीं हैं। लास्ट मैसेज है पता नहीं अब क्या होगा। जय श्रीराम।’
दक्ष वही शख्स हैं जिसने कन्हैया कुमार पर थप्पड़ जड़ा था और बाद भी उसे हिरासत में लिया गया था। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में रहने वाले दक्ष गौरक्षक हैं।
गौरतलब हैं कि बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफे के बाद बड़े पैमाने पर उपद्रव हुए। इस दौरान कई जगह हिंदुओं को निशाना बनाया गया। इसको लेकर भारत में हिंदुवादी संगठनों ने आक्रोश जाहिर किया हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की नई अंतरिम सरकार को बधाई देते हुए कहा हैं कि हिंदुओं और अल्पसंख्यक समुदाय की रक्षा की जाए।