नाली निर्माण न होने से परेशान है चठहेरा गांव के लोग

खानपुर :- विकासखंड ऊंचागांव क्षेत्र के चठहेरा ग्राम पंचायत में नाली का निर्माण नहीं होने से लोग परेशान हैं।

नाली निर्माण न होने से परेशान है चठहेरा गांव के लोग

नाली निर्माण न होने से परेशान है चठहेरा गांव के लोग

आज का मुद्दा (अमित कुमार)

खानपुर :- विकासखंड ऊंचागांव क्षेत्र के चठहेरा ग्राम पंचायत में नाली का निर्माण नहीं होने से लोग परेशान हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से नाली निर्माण की मांग की है। क्षेत्र के चठहेरा ग्राम पंचायत चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ। गांव में नाली निर्माण नहीं हो पाने से दो वर्षों से पानी जमा हुआ है। जिससे गांव में गंदगी फैली हुई है और बीमारियों के पनपने की आशंका है। पानी निकलने के लिए नाली न होने से गांव के सैकड़ों घरों का गंदा पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है।

गांव के मुकुट सिंह, राजेंद्र फौजी, योगेश कुमार , अतेंद्र कुमार, रामवती देवी, कौशल प्रताप सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि तैनात सफाई कर्मी सिर्फ खानापूर्ति कर रफूचक्कर हो जाता हैं। लोगों ने इसकी शिकायत गांव से लेकर ब्लाक मुख्यालय के जिम्मेदार लोगों से की, लेकिन किसी ने इसकी सूध नहीं ली। क्षुब्ध होकर गांव का ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर ग्राम प्रधान, सचिव, सफाई कर्मी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है।

ग्रामीणों संबंधित अधिकारियों से नाली निर्माण की मांग की है। इस संबंध में ग्राम सचिव सागर पाल का कहना है कि जल्द ही समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा।