केजरीवाल के दिल्ली माडल पर लगाई पंजाब की जनता नें मुहर : रोहित अग्रवाल

नई दिल्ली, 10 मार्च पंजाब विधानसभा चुनावों में अपार बहुमत मिला है आम आदमी पार्टी को जो यह दर्शाता है पंजाब की जनता नें मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के दिल्ली माडल पर अपनी मुहर लगा दी है।

केजरीवाल के दिल्ली माडल पर लगाई पंजाब की जनता नें मुहर : रोहित अग्रवाल

नई दिल्ली, 10 मार्च  पंजाब विधानसभा चुनावों में अपार बहुमत मिला है आम आदमी पार्टी को जो यह
दर्शाता है पंजाब की जनता नें मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के दिल्ली माडल पर अपनी मुहर लगा दी है। यह
कहना है आमआदमी पार्टी विश्वास नगर विधान सभा के उपाध्यक्ष रोहित अग्रवाल का।

रोहित अग्रवाल कहते है
पंजाब के हजारों लोगो के रिश्तेदार तथा परिचित लोग राजधानी दिल्ली में रहते है लिहाजा उन्हें मालुम था
केजरीवाल सरकार दिल्ली में जनहित में लगभग रोजाना ही कुछ ना कुछ करती है। रोहित अग्रवाल कहते हैं


केजरीवाल की मुहीम अब रुकने वाली नहीं है और धीरे-धीरे और राज्यों में भी आम आदमी पार्टी अब जनता की
पसंद बनती जायेगी। वे कहते है

देश की जनता भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की नीतियों से परेशान है और
अब वह दिन दूर नहीं जब आम आदनी पार्टी इन दोनों पार्टियों के विकल्प के रूप में स्थापित होगी। रोहित कहते है


दिल्ली मोडल के बाद कुछ समय में ही पंजाब माडल की चर्चा देश भर में हुआ करेगी।

रोहित कहते है भारतीय
जनता पार्टी नें दिल्ली में केजरीवाल की सुनामी को भांपते हुए ही दिल्ली नगर निगम के चुनाव आगे बढवाए है
लेकिन दिल्ली की जनता सब समझती है और समय आने पर इसका माकूल जवाब देगी।