क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर 96 हजार ठगे

नोएडा, 15 जनवरी (। जालसाज ने एक व्यक्ति को उनके नाम पर विदेश से संदिग्ध पार्सल आने का झांसा देकर ठग लिया।

क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर 96 हजार ठगे

नोएडा, (जालसाज ने एक व्यक्ति को उनके नाम पर विदेश से संदिग्ध पार्सल
आने का झांसा देकर ठग लिया।

आरोपी ने खुद को मुबंई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और


पीड़ित को गिरफ्तारी का भय दिखाकर उससे 96 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने
मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सेक्टर-61 निवासी दीपक दास ने बताया कि उनके पास कुछ दिन पहले एक महिला का फोन आया
था। उसने खुद को मुंबई स्थित एक कुरियर की कंपनी का कर्मचारी होने की बात कही। महिला ने


उन्हें बताया कि उनके नाम से विदेश से पार्सल आया है, जिसमें कुछ संदिग्ध चीजें हैं। इसकी जांच
क्राइम ब्रांच कर रही है। इसके बाद उसने कॉल एक अन्य व्यक्ति को फॉरवर्ड कर दी। उस व्यक्ति ने


खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। उसने गैर कानूनी गतिविधि के आरोप में उन्हें गिरफ्तार
करने की बात कही। इस दौरान आरोपियों ने मानसिक रूप से उन्हें काफी परेशान किया। इसके बाद


मामले को निपटाने के लिए उनसे रुपये की मांग करने लगे। डर के कारण दीपक ने 96 हजार रुपये


ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उनकी डिमांड बढ़ती जा रही थी, जिससे परेशान होकर उन्होंने इसकी
शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।