खबर का हुआ असर सफाई कराने में जुटें अधिक व कर्मचारी
बुलंदशहर: स्याना नगर में नालों में जमा गंदगी की समस्या को दैनिक आज़ का मुद्दा ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर का तत्काल असर हुआ। नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी हरकत में आ गए।

खबर का हुआ असर सफाई कराने में जुटें अधिक व कर्मचारी
आज़ का मुद्दा आशीष कुमार
बुलंदशहर: स्याना नगर में नालों में जमा गंदगी की समस्या को दैनिक आज़ का मुद्दा ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर का तत्काल असर हुआ। नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी हरकत में आ गए।नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे नगर में सफाई अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। राजभर ने कहा कि नगर में किसी भी स्थान पर गंदगी नहीं रहने दी जाएगी।
उन्होंने कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है। किसी भी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।इससे पहले नगरवासियों ने नालों में जमा गंदगी की शिकायत को लेकर ईओ को ज्ञापन देने की बात कही थी। अधिशासी अधिकारी ने नगर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
राजभर ने नगरवासियों से अपील की है कि वे कूड़े को सिर्फ कूड़ेदान में डालें। सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंककर गंदगी न फैलाएं।