टोल प्लाजा पर कार्यरत महिलाओं ने सैलरी न मिलने पर किया प्रदर्शन

नोएडा, 20 मार्च गौतमबुद्ध नगर के दादरी बुलंदशहर रोड एनएच 91 पर बील अकबरपुर गांव के पास बने टोल प्लाजा पर कार्यरत महिलाओं ने सैलरी न मिलने पर रविवार को धरना प्रदर्शन किया।

टोल प्लाजा पर कार्यरत महिलाओं ने सैलरी न मिलने पर किया प्रदर्शन

नोएडा, 20 मार्च  गौतमबुद्ध नगर के दादरी बुलंदशहर रोड एनएच 91 पर बील अकबरपुर गांव के पास
बने टोल प्लाजा पर कार्यरत महिलाओं ने सैलरी न मिलने पर रविवार को धरना प्रदर्शन किया।

महिलाओं ने जिला
प्रशासन से मांग की है कि वह टोल विभाग के अधिकारियों और हाईवे के पदाधिकारियों से वार्ता कर उनकी सैलरी
दिलवाएं।


बील अकबरपुर गांव के पास इस टोल प्लाजा पर हजारों की संख्या में गाडिय़ों का आवागमन रहता है। इस
आवागमन को सुचारू रूप से कराने के लिए सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष कार्य करते हैं।

लेकिन टोल पर
कार्यरत महिलाओं का कहना है कि कर्मचारियों का वेतन नहीं मिला है।

उससे पूर्व दिए गए सेलरी में कटौती होने
से नाराज होकर लगभग एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों ने टोल पर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी सैलरी को लेकर


धरना प्रदर्शन किया। धरने में बैठी सुनीता ने बताया कि टोल पर कार्य करने वाली कंपनी ने हमें हर महीने वेतन
देने का वादा किया था,

लेकिन अब वह कंपनी हमारी पिछले महीने से सैलरी नहीं दे रही है और जो सैलरी दी थी
उसमें भी कटौती कर रही है। इसलिए हम लोग एकत्रित होकर यहां पर धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से कर रहे हैं।
टोल प्लाजा पर धरना शांत कराने के लिए पहुंची पुलिस


महिलाओं द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से धरना देने के कारण गाडिय़ों का आवागमन रुक गया था। जिसकी वजह से


जाम की स्थिति पैदा होने लगी थी। थाना दादरी पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं से बात की और


उन्हें जल्द वेतन दिलवाने के लिए अधिकारियों द्वारा टोल के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का निदान कराने
का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद धरना प्रदर्शन को खत्म कराया गया।