डॉ. थोकचोम इबोहनवी सिंह को साहित्य अकादमी पुरस्कार

नई दिल्ली, 14 फरवरी साहित्य अकादमी ने डॉ. थोकचोम इबोहनवी सिंह को उनकी पुस्तक मणिपुरीदा पुंशी वारिगी साहित्य के लिए मणिपुरी भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है। यह पुस्तक मणिपुरी जीवनी साहित्य पर लिखी गई है।

नई दिल्ली, 14 फरवरी  साहित्य अकादमी ने डॉ. थोकचोम इबोहनवी सिंह को उनकी पुस्तक मणिपुरीदा
पुंशी वारिगी साहित्य के लिए मणिपुरी भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा
की है। यह पुस्तक मणिपुरी जीवनी साहित्य पर लिखी गई है।

साहित्य अकादमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने
बताया कि पुस्तक का चयन त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल ने सर्वसम्मति से किया है।


निर्णायक मंडल में प्रो. अरम्बम बिरेन सिंह, एल जॉयचंद्र सिंह एवं युमलेम्बम इबोमचा शामिल रहे।

आगामी 11
मार्च को दिल्ली में आयोजित समारोह में लेखक को पुरस्कार के रूप में एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और एक
लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

ज्ञात हो कि 30 दिसंबर 2021 को गुजराती, मैथिली, मणिपुरी
और उर्दू भाषाओं के पुरस्कार घोषित नहीं किए गए थे।