Gautam budh nagar ओवरलोड अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही

जनपद गौतमबुद्धनगर में ,परिवहन और खनन विभाग की जिला स्तरीय कार्यबल द्वारा ओवरलोड / अवैध परिवहन के विरुद्ध संयुक्त रूप से प्रवर्तन कार्यवाही की गयी।

Gautam budh nagar ओवरलोड अवैध परिवहन   के  विरुद्ध  कार्यवाही

ओवरलोड अवैध परिवहन   के  विरुद्ध जिलास्तरीय  कार्यबल  की यह कार्यवाही निरंतर जारी

जनपद  गौतमबुद्धनगर  में  ,परिवहन और खनन  विभाग की  जिला स्तरीय  कार्यबल  द्वारा  ओवरलोड / अवैध  परिवहन   के  विरुद्ध संयुक्त  रूप  से  प्रवर्तन  कार्यवाही  की  गयी।  अभियान  में राजस्थान, हरियाणा  से रोडी, गिट्टी ,रेता लादकर   गौतमबुद्धनगर  आने  वाले व अन्य  193 ओवरलोड वाहनों  के  चालान 148  वाहनों को बन्द की गयी  कार्रवाई की  गई ।

 यह कार्यवाही माह  1 सितम्बर से 18 सितम्बर 2024 तक   इको टेक्-1  DND कालिंदी  कुंज, चारमूर्ति,    विसरख, सिरसा कट , बिसरख, बादलपुर  , नालेज पार्क  पर  की  गई ।

 कार्यवाही  में वाहनों  में ओवर लोड  माल   परिवहन के  अतिरिक्त कई वाहनों में पंजीयन चिन्ह अस्पष्ट   होने और निर्माण  सामाग्री त्रिपाल से ढका न  होने, reflector  न लगा  होने  के , फिटनेस / परमिट प्रमाणपत्र   न  होने  व कर  न  जमा  होने कारण प्रवर्तन की  कार्यवाही की गई। 


अभियान  में  ए आर टीओ  प्रवर्तन  डॉ  उदित नारायण  ;अभिषेक कनौजिया, विपिन  चौधरी, जिला  खनन अधिकारी  उत्कर्ष  त्रिपाठी, यात्री कर अधिकारी राजेश  मोहन, के जी संजय  सहित  संबंधित पुलिस और प्रवर्तन कर्मी शामिल 
      ओवरलोड   वाहनों पर लगभग प्रशमन शुल्क रू  72  लाख 36 हज़ार  वसूल किया  गया।  सभी  चालकों के  ड्राइविंग लाइसेन्स निलंबन और  परमिट निलंबन की संस्तुति की गई।


   ओवरलोड/ अवैध परिवहन   के  विरुद्ध जिलास्तरीय  कार्यबल  की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।