युवती ने शराब के नशे में दुष्कर्म का आरोप लगाया

नोएडा, 28 जुलाई (। युवती ने सेक्टर-12-22 स्थित फ्लैट में अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी की। पहले तो युवती ने आरोप लगाया कि उसके साथ नशे में दुष्कर्म किया गया है।

युवती ने शराब के नशे में दुष्कर्म का आरोप लगाया

नोएडा, 28 जुलाई। युवती ने सेक्टर-12-22 स्थित फ्लैट में अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी की। पहले
तो युवती ने आरोप लगाया कि उसके साथ नशे में दुष्कर्म किया गया है।

जब पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो
सारे आरोप झूठे निकले। फिर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।


थाना एक्सप्रेसवे प्रभारी ने बताया कि युवती अपने °तीन पुरुष और तीन महिला दोस्तों के साथ सेक्टर-12-22 में
पार्टी करने गई थी। यहां पर सभी ने शराब पी। युवती ने थाने में शिकायत दी कि उसके साथ दुष्कर्म किया किया


गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी का दावा है कि जांच में
पता चला कि युवती ने 23 जुलाई को अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद दोस्तों के साथ रात को शराब पार्टी की


थी। यहां शराब के नशे में युवती का अपने साथियों के साथ झगड़ा हो गया। सभी अपनी मर्जी से पार्टी करने गए
थे और सभी शराब का सेवन किया था। जांच में पता चला कि किसी ने कोई बदत्तमीजी नहीं की। युवती के लगाए


गए सभी आरोप झूठे पाए गए। पार्टी स्थल पर किसी का दुष्कर्म नहीं किया गया। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता
कर लिया।