रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर से दस लाख का माल उडाया

गाजियाबाद, 02 नवंबर )। कविनगर थानाक्षेत्र की अवंतिका कॉलोनी में चोरों ने रिटायर्ड बैंक अधिकारी का घर खंगालकर पांच लाख कैश और इतनी ही कीमत के जेवर चोरी कर लिए।

रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर से दस लाख का माल उडाया

गाजियाबाद, 02 नवंबर  कविनगर थानाक्षेत्र की अवंतिका कॉलोनी में चोरों ने रिटायर्ड
बैंक अधिकारी का घर खंगालकर पांच लाख कैश और इतनी ही कीमत के जेवर चोरी कर लिए।

घटना के वक्त पीड़ित परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन करने कटरा गया हुआ था। वापस लौटने पर
घटना का पता चला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट


दर्ज कर ली गई है। चोरों को ट्रेस करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले
जा रहे हैं।


अवंतिका में रहने वाले रविंद्र कुमार बंसल रिटायर्ड बैंक अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि वह परिवार
के साथ शनिवार को वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए थे। मकान पर ताला लगा हुआ था। बुधवार


सुबह करीब छह बजे वापस लौटे तो मकान के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा
हुआ पड़ा था। इसके साथ ही अलमारी के लॉकर में रखे पांच लाख रुपए और करीब पांच लाख के


सोने-चांदी के जेवरात गायब देख उनके होश उड़ गए. रविंद्र कुमार बंसल ने कविनगर पुलिस को


सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने किसी
पर शक होने के बारे में पूछा तो पीड़ित ने इनकार कर दिया।


रविंद्र कुमार बंसल ने बताया कि उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से मकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हुए
हैं, लेकिन चोर कैमरों के तार काटकर डीवीआर भी चोरी करके ले गए। पीड़ित का कहना है कि चोरों


ने मंगलवा रात घटना को अंजाम दिया है। कविनगर एसएचओ अमित कुमार काकरान का कहना है
कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों को घर के बारे में सारी जानकारी थी,


लिहाजा कोई करीबी व्यक्ति वारदात में शामिल हो सकता है। चोरों को ट्रेस करने के लिए कॉलोनी में
लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।