गुप्त नवरात्र में मंदिरों में पूजा अर्चना

शहर के मंदिरों में शनिवार को गुप्त नवरात्र पर विशेष पूजा अर्चना की गई। सर्वप्रथम मां को पंचामृत स्नान कराया गया।

गुप्त नवरात्र में मंदिरों में पूजा अर्चना

शहर के मंदिरों में शनिवार को गुप्त नवरात्र पर विशेष पूजा अर्चना की
गई। सर्वप्रथम मां को पंचामृत स्नान कराया गया। मां की आरती कर पंच मेवे का भोग लगाकर कलश
पूजन किया गया।

उसके बाद प्रसाद वितरण भी किया गया। शनिवार से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हुई।
18 फरवरी तक माता मंदिरों में अनुष्ठान, साधना और पूजन का सिलसिला चलेगा। गुप्त नवरात्र के
दौरान सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, सेक्टर-20 हनुमान मंदिर में सुबह बड़ी संख्या में
भक्त पूजा-अर्चना करने पहुंचे।

सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर के पूजारी हरेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि
गुप्त नवरात्रि में देवी का प्रतिदिन शृंगार किया जाएगा। सुबह, शाम महाआरती होगी। उन्होंने बताया कि
गुप्त नवरात्रि में साधक दस महाविद्याओं की साधना करते हैं।