डीएम ने विशेष अभियान के अंतर्गत

बुलंदशहर: लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण मतदाता सूची कार्यक्रम के तहत आयोग द्वारा निर्धारित की गई विशेष तिथियों पर विशेष अभियान चलाए

डीएम   ने विशेष अभियान के अंतर्गत

बुलंदशहर: लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण मतदाता सूची कार्यक्रम के तहत  आयोग द्वारा निर्धारित की गई विशेष तिथियों पर विशेष अभियान चलाए जाने के क्रम में आज सभी बूथों पर मतदाता सूची कार्यक्रम का विशेष अभियान का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी  चन्द्र प्रकाश सिंह ने विशेष अभियान के अंतर्गत सभी बीएलओ के अपने अपने बूथों ओर उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने आदि की कार्यवाही का  औचक रूप से निरीक्षण करते हुए सत्यापन किया।

निरीक्षण के क्रम में विधानसभा बुलंदशहर के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जैनपुर में बनाये गए बूथ संख्या 87 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय बूथ पर बीएलओ  धर्मवीरी शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिली, अध्यापकों से जानकारी करने पर उन्हें भी कोई जानकारी नहीं थी। फोन करने पर भी उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया। इस सम्बंध में जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि सम्बंधित बीएलओ के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित कराया जाए कि विशेष तिथियों पर सभी बीएलओ के द्वारा अपने अपने बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने आदि की कार्यवाही की जाए। 


निरीक्षण के क्रम में विधानसभा सिकंदराबाद के अंतर्गत चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज भटौना पर बनाये गए बूथ 206, 105,108, 107 का निरीक्षण किया गया। 


मौके पर बीएलओ उर्मिला, अपर्णा शर्मा, विनोद कुमार, पदाभिहित अधिकारी कृष्ण कुमार उपस्थित मिले। एक बीएलओ मनोज कुमार की ड्यूटी अन्य स्थान पर कार्यक्रम में लगी होना बताया गया जिसका कार्य पदाभिहित अधिकारी द्वारा किया जा रहा था। सभी बीएलओ से उनके द्वारा मतदाता सूची में नए मतदाता, नाम हटाने के लिए प्राप्त किये है फॉर्म के बारे में जानकारी ली गई। बीएलओ रजिस्टर का अवलोकन करते हुए निर्देशित किया गया कि घर घर जाकर 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाए।  सभी बीएलओ जेंडर रेशियो का भी ध्यान रखे। 


इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य से उनके विद्यालय में 1 जनवरी 2024 को 28 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे युवाओं के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया गया कि ऐसे युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए जाने के लिए आवेदन कराया जाए। 


निरीक्षण के क्रम में संविलियन विद्यालय मंडावरा में बनाये है बूथ 172, 173, 174 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय तीनों बीएलओ उपस्थित मिले। बीएलओ द्वारा अभी तक प्राप्त किये गए फार्म 6, 7, 8,  के बारे में जानकारी हासिल की गई। निर्देशित किया गया कि गांव में घर घर जाकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे मतदाता के नाम सूची में दर्ज कराये। सूची में नाम दर्ज करते समय जेंडर रेशियो का ध्यान रखा जाए। मतदाता सूची में कोई भी मृतक मतदाता का नाम एवं डूप्लीकेट मतदाता न हो इसके लिए निर्धारित फार्म भरकर मतदाता सूची को शुद्ध तैयार किया जाये। सभी बीएलओ अपने बीएलओ रजिस्टर को अद्यतन रखे।