नोएडा की सड़कों पर दौड़ती मौत
नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र के डीएनडी पर अज्ञात वाहन ने एक राजगीर को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल राहगीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र के डीएनडी पर अज्ञात वाहन ने एक राजगीर
को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल राहगीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा नोएडा के
सेक्टर-8 में दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक चालक की मौत हो गई।
थाना प्रभारी धु्रव भूषण दुबे ने बताया कि बुधवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि डीएनडी फ्लाईओवर
पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक
की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। मृतक के पास से ऐसा कोई
कागजात नहीं मिले हैं जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। आसपास के थाना क्षेत्र की पुलिस को सूचना
देकर शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार को सेक्टर-8 में तेज गति में जा रहे दो बाइक सवारों की आपस में
टक्कर हो गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एक बाइक सवार को पुलिस ने उपचार के लिए
जिला अस्पताल में भर्ती कराया उपचार के दौरान बाइक सवार मनीष पुत्र दिनेश ने दम तोड़ दिया। दोनों
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।