भाजपा से आये पूर्व विधायक ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता
अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया विधानसभा से विधायक रहे श्री सुरेन्द्र मिश्रा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जनपद आजमगढ़ से जिला पंचायत सदस्य श्री राजेश कनौजिया, व भासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक राजभर ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष

ऽ भाजपा सरकार की विफलताओं से प्रदेश में चारो तरफ बदहाली- अजय कुमार लल्लू
ऽ भाजपा महिला विरोधी चेहरा पुनः उजागर - अजय कुमार लल्लू
लखनऊ, 11 नवम्बर 2021
कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं सिद्धांतों और कांग्रेस की महासचिव एवं यूपी प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी द्वारा जनता के लिए की गयी प्रतिज्ञाओं और उनके ऊर्जावान नेतृत्व से प्रभावित होकर आज पूर्व विधायक सहित जिला पंचायत व कई जनपदो से आये प्रधानों और दूसरे दलों से आये नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के डिजिटल मीडिया संयोजक/प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया विधानसभा से विधायक रहे श्री सुरेन्द्र मिश्रा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
जनपद आजमगढ़ से जिला पंचायत सदस्य श्री राजेश कनौजिया, व भासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक राजभर ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष ली, सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से अनशुमान सिंह, दुर्गाप्रसाद पाण्डेय, विकास मौर्या, अभिषेक सिंह, राम सिंह, जय प्रकाश पाण्डेय, दयाशंकर पाण्डेय, भानू प्रताप सिंह, सुरेन्द्र सिंह, कोमल शर्मा, यशवंत सिंह नागा, जबैर अहमद, तौफीक अहमद, हरिराम यादव पूर्व प्रधान, संतोष तिवारी, पतिराम यादव, एसपी सिंह उर्फ भगवान सिंह एवं जनपद गोरखपुर से सदस्यता लेने वालों में ओमप्रकाश सिंह बीडीसी सदस्य, राम सहाय सिंह, अंकित सिंह, विजय प्रताप िंसंह शामिल रहे।
सदस्यता लेने के पश्चात पूर्व विधायक सुरेन्द्र मिश्रा ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने साढे़ चार साल में सिर्फ जनविरोधी नीतियां बनाई और जातिवाद फैलाया। जिसकी वजह से लोग मंहगाई से भ्रष्टाचार और अपराध से परेशान है। श्रीमती प्रियंका गांधी जी जनता की आवाज विपक्ष में मजबूती से उठा रहीं है हम सब संकल्प लेते है कि 2022 में श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनायेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सदस्यता पश्चात पूर्व विधायक सुरेन्द्र मिश्रा का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में भाजपा सरकार से विपक्ष में एक मात्र कांग्रेस पार्टी है जो लड़ रही है, दूसरे दल जो अपने को विपक्ष का दावा करते है वह आइसोलेट है।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन पंकज श्रीवास्तव, संयेजक अशोक सिंह, प्रवक्ता सचिन रावत, श्रीमती रफत फातिमा, शुचि विश्वास, संगठन मंत्री अनिल यादव सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी शामिल रहे।