सीएम अरविंद केजरीवाल को अब सीबीआई से गिरफ्तार कराने की कोशिश कर रही भाजपा

‘‘आप’’ के साफ-साफ कहा कि भले ही भाजपा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करा ले, लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन होकर रहेगा। ‘

सीएम अरविंद केजरीवाल को अब सीबीआई से गिरफ्तार कराने की कोशिश कर रही भाजपा

सीएम अरविंद केजरीवाल को अब सीबीआई से गिरफ्तार कराने की कोशिश कर रही भाजपा पर आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को चौतरफा हमला बोला। ‘

‘आप’’ के साफ-साफ कहा कि भले ही भाजपा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करा ले, लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन होकर रहेगा। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि हमें संदेश भेजा जा रहा है कि इंडिया गठबंधन को छोड़ दो, नहीं तो अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे। भाजपा से कहना है कि जिस दिन अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करोगे, पूरे देश में सुनामी आ जाएगी और तुम्हारा सारा दांव उल्टा पड़़ जाएगा, क्योंकि इस बार आपका पाला अरविंद केजरीवाल से पड़ा है। वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि सीबीआई सीआरपीसी 14ए के तहत नोटिस भेजेगी और दो-तीन दिन में केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भाजपा इसलिए घबराई हुई है, क्योंकि जिन राज्यों में आप-कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेगी, वहां उसकी मुश्किलें बढ़ेगी और सरकार बनाना मुश्किल हो जाएगा। वहीं, आतिशी ने कहा कि भाजपा शासित केंद्र सरकार को समझ आ गया है कि वह ईडी से अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार नहीं करा पाएगी। इसलिए अब सीबीआई को लेकर आई है।

नए राजनैतिक परिस्थितियों में कई राज्यों में भाजपा के राजनीतिक समीकरण खराब हो गए हैं, इसलिए सीबीआई को लेकर आई है- डॉ. संदीप पाठक

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ. संदीप पाठक, वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने शुक्रवार सुबह पार्टी मुख्यालय में संयुक्त प्रेस वार्ता की। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को शुरू से ही यह विश्वास था कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं होने वाला है और ये लोग इस बात से बहुत खुश थे कि इनका गठबंधन नहीं होने जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में गठबंधन को लेकर चर्चा बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ी है और लगभग गठबंधन अपने अंतिम प्रारूप में पहुंच गई है। यह सुनते ही भारतीय जनता पार्टी सदमा लग गया है, उनकी सारी खुशियां काफूर हो गई है और अब इन्होंने आपस में बैठकर अपने पूरे राजनीतिक रणनीति को री-डिजाइन की है। इनको राजनीतिक रणनीति को री-डिजाइन करने की जरूरत इसलिए पड़ी, क्योंकि गुजरात, गोवा, दिल्ली समेत कई राज्यों में इनके राजनीतिक समीकरण खराब हो गए हैं। ये लोग बहुत पहले ही अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहते हैं। पिछले दो साल से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने तैयारी चल रही थी। इस नए राजनैतिक परिस्थिति में इन्होंने कहा कि ईडी के गैरकानूनी समन काम नहीं कर रहे हैं तब ये लोग सीबीआई को सामने लेकर आए हैं और अब सीबीआई के माध्यम से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की योजना बना रहे हैं। सीआरपीसी 41ए के तहत इन्होंने गिरफ्तार करने का योजना बनाई है। ये लोग अंदर ही अंदर कई लोगों के माध्यम से हमें मैसेज भेज रहे हैं कि आप इंडिया गठबंधन को छोड़ दो और अगर गठबंधन नहीं छोड़ते हैं तो अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे। 

हमारे सारे बड़े नेता जेल में हैं, अगर हम भाजपा की धमकियों से डरते तो अब तक सरेंडर कर चुके होते- डॉ. संदीप पाठक

डॉ. संदीप पाठक ने भाजपा से कहा कि भाजपा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की कोशिश तो कर रही रही है और संभव है कि गलत तरीके से गिरफ्तार भी कर लेगी, लेकिन मुझे लगता है कि भाजपा ने अपने राजनीतिक आंकलन ठीक से नहीं किया है। ये लोग जिस दिन अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे, पूरे देश में सुनामी आ जाएंगी। सारे अच्छे लोग रोड पर आ जाएंगे और इनके सारे राजनीतिक आंकलन जो इनको लग रहा है कि अरविंद केजरीवाल जेल के अंदर जाएंगे तो आम आदमी पार्टी टूट जाएगी, यह उल्टा पड़ने वाला है।

भाजपा के जो भी राजनीतिक पंडित हैं, वो अपना कैलकुलेशन ठीक से कर लें। इनका पहले दूसरी पार्टियों से पाला पड़ता रहा होगा, लेकिन अब इनका पाला अरविंद केजरीवाल से पड़ा है। ये धमकी दे रहे हैं कि गठबंधन छोड़ दो, नहीं तो अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट कर लेंगे। भाजपा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर ले, हमें कोई दिक्कत नहीं है। हम ऐसी गिरफ्तारियों की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। अगर हम डरते तो हमारे इतने सारे नेता जेल में हैं,

अब तक हम इनके सामने सरेंडर कर चुके होते। आज हमारे सारे बड़े नेता जेल में हैं, भाजपा ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जब हम आज तक नहीं डरे तो आगे भी डरने वाले नहीं हैं। हम देश के लिए गठबंधन में जा रहे हैं। हम गठबंधन में अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं जा रहे हैं, हम देश के लिए जा रहे हैं। देश के लिए खड़े थे, खड़े रहेंगे, लड़ते रहेंगे और संघर्ष करते रहेंगे।