हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षा बंधन का पर्व

नगीना : भाई बहन के असीम प्रेम का पर्व रक्षा बंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह को अविवाहित बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखियां बांध कर जीवन पर्यंत रक्षा का वचन लिया और भाइयों के दीर्घायु होने व सुख समृद्धि की कामना की।दोपहर में विवाहित महिलाओं ने अपने मायके व भाइयों के घर जाकर अपने भाइयों,भतीजों,भाभियों को राखियां बांध कर रक्षा बंधन का पर्व मनाया।भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट किए।

हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षा बंधन का पर्व

आज का मुद्दा नगीना संवाददाता

नगीना : भाई बहन के असीम प्रेम का पर्व रक्षा बंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह को अविवाहित बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखियां बांध कर जीवन पर्यंत रक्षा का वचन लिया और भाइयों के दीर्घायु होने व सुख समृद्धि   की कामना की।दोपहर में विवाहित महिलाओं ने अपने मायके व भाइयों के घर जाकर अपने भाइयों,भतीजों,भाभियों को राखियां बांध कर रक्षा बंधन का पर्व मनाया।भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट किए।


          सुबह से महिलाओं ने अपने घरों व पूजा अर्चना करने वाले स्थानों की सफाई की।स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ परंपरागत दूध वाले मीठे जवें बनाए।घरों के सभी दरवाजों पर शोण सजाए।रक्षा बंधन की पूजा कर सभी देवी देवताओं की पूजा कर रक्षा सूत्र चढ़ाकर जवों का भोग लगाया।शोन पूजे।फिर अविवाहित बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर सुंदर आकर्षक राखियां बांधी और मुंह मीठा कराया।

अपने घरों पर त्यौहार मनाने के बाद विवाहित महिलाएं अपने निजी वाहनों और बसों से अपने मायके व भाइयों के घरों पर गई और भाइयों,भतीजों,भाभियों को राखियां बांधी और शाम तक मायके में रही और परिवार के साथ मस्ती कर समय बिताया। सुबह से ही मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ रही।

रोडवेज व प्राइवेट बसों में भारी भीड़ रही।सभी सड़कों पर भारी भीड़ के कारण कईं बार जाम की स्थिति बनी रही।