बुलंदशहर में अवैध उत्सव संचालित पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़

बुलंदशहर : (आशीष कुमार)गुलावठी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर की मुगल गॉडर्न कॉलोनी में अवैध रूप में चल रही एक पटाखा फैक्ट्री पकड़ी है।

बुलंदशहर में अवैध उत्सव संचालित पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़

बुलंदशहर में अवैध उत्सव संचालित पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़

बुलंदशहर : (आशीष कुमार)गुलावठी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर की मुगल गॉडर्न कॉलोनी में अवैध रूप में चल रही एक पटाखा फैक्ट्री पकड़ी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एक मकान में अवैध रूप से आतिशबाजी बनाई जा रही थी, पुलिस ने मकान पर छापा मारकर आतिशबाजी, आतिशबाजी बनाने का सामान व केमिकल बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से मौहल्ले में हड़कंप की स्थिति रही।


 गुलावठी पुलिस नगर के मुगल गॉडर्न कॉलोनी में पहुंची तथा एक मकान पर छापा मारा। इस मकान में अवैध रूप से आतिशबाजी बनाई जा रही थी तथा भारी मात्रा में आतिशबाजी बनाने का सामान व केमिकल रखा हुआ था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सामान को अपने कब्जे में ले लिया तथा उसे थाने ले आई। पुलिस की यह कार्रवाई से अवैध पटाखे बेचने वालों में भी हड़कंप मच गया। नगर में यह मामला चर्चा का विषय रहा। कोतवाल सुनीता मलिक ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा कुछ केमिकल व आतिशबाजी बनाने का सामान बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि आतिशबाजी बनाने की प्रक्रिया से पूर्व ही सामान बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।