उत्तर प्रदेश दिवस पर मुर्म मोदी योगी ने दी बधाई

जनसंख्या घनत्व के मामले में अव्वल उत्तर प्रदेश के 76वें स्थापनादिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य केलोगों को शुभकामनायें प्रेषित की हैं।

उत्तर प्रदेश दिवस पर मुर्म मोदी योगी ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश दिवस पर मुर्म मोदी योगी ने दी बधाई

लखनऊ, जनसंख्या घनत्व के मामले में अव्वल उत्तर प्रदेश के 76वें स्थापनादिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य केलोगों को शुभकामनायें प्रेषित की हैं।राष्ट्रपति ने अपने बधाई संदेश में लिखा “यूपी के सभी निवासियों को मेरी शुभकामनाएं। उत्तर प्रदेशकी देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। यह राज्य आध्यात्मिक विकासमें भी अहम भूमिका निभा रहा है। यह प्रदेश समग्र विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा।”

श्री मोदी ने एक्स पर लिखा “उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों कोमेरी ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति में अनगिनत पौराणिक और ऐतिहासिक कालखंडों की साक्षीरही यह पावन धरती पिछले आठ वर्षों से विकास के नित-नए अध्याय रचने में जुटी है। मुझे पूराभरोसा है कि जनकल्याण के लिए समर्पित सरकार और यहां के लोगों की अद्भुत प्रतिभा एवं अथकपरिश्रम से हमारा यह प्रिय प्रदेश विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देगा।”मुख्यमंत्री योगी ने पोस्ट किया “रघुकुलनंदन प्रभु श्री राम एवं योगेश्वर श्रीकृष्ण की पावनजन्मस्थली, बाबा श्री विश्वनाथ के आशीर्वाद से अभिसिंचित, सृजन, संस्कृति, संस्कार व शौर्य कीगौरवशाली धरा उत्तर प्रदेश के 76वें स्थापना दिवस की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।

आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में नए भारत का;ग्रोथ इंजन; नया उत्तर प्रदेश विकास,सुरक्षा और सुशासन के नित नए मापदंड स्थापित कर रहा है। आइए, हम सब मिलकर उत्तर प्रदेशको विकसित-आत्मनिर्भर प्रदेशबनाने हेतु संकल्पित हों।”उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ के अवध शिल्पग्राम समेत विभिन्न स्थलों परसांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किये गये हैं।

अवध शिल्पग्राम में तीन दिन तक चलने वालेकार्यक्रम में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ छह लोगों को गौरव सम्मान से विभूषित करेंगे। उन्हे 11-11 लाख रुपये और शील्ड देकर सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेलऔर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।

इस मौके पर देश के विकास में उप्र कीभूमिका,स्वतंत्रता संग्राम में प्रदेश के महानायकों के योगदान का दर्शाती प्रदर्शनी का भी आयोजनकिया गया है।