अनूपशहर विधानसभा के ग्राम तोली मैं हुआ मीटिंग का आयोजन

गप्पी पंडित गहना ने कहा 1 तारीख को जहांगीराबाद में ब्राह्मण सम्मेलन है और आप सभी का आना अनिवार्य है। बाद में सभी ने अपने अपने विचार रखे।

अनूपशहर विधानसभा के ग्राम तोली मैं हुआ मीटिंग का आयोजन

शरद कौशिक ब्यूरो आज का मुद्दा -

अनूपशहर। राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें संगठन का विस्तार भी किया गया। ग्राम तोली में पूर्व प्रधान मधुकर त्यागी के आवास पर ब्राह्मण समाज की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई एवं संगठन का विस्तार किया गया।

पंडित पिंटू शर्मा को अनूप शहर विधानसभा का राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ का अध्यक्ष बनाया। उनके साथ अनूपशहर विधानसभा उपाध्यक्ष हिमांशु त्यागी, अनूप शहर ब्लॉक अध्यक्ष पंडित सोनू शर्मा को बनाया गया। कार्यक्रम का संयोजन पंडित पिंटू शर्मा ने किया और कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान मधुकर त्यागी ने किया। 


    राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ युवा मोर्चा बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष पंडित दीपक माकड़ी ने कहा हम सदैव ब्राह्मणों को एकत्र करने का काम करते हैं और करते रहेंगे। भगवान परशुराम के जन्म उत्सव को समस्त समाज को धूमधाम से मनाना चाहिए क्योंकि भगवान सबके होते हैं।

पंडित पिंटू को ब्राह्मण विधानसभा अध्यक्ष बनाने के बाद उन्होंने कहा मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ समाज को जुड़ने का हर संभव प्रयास करूंगा और समाज के लिए जो भी मुझसे सेवा होगी मैं सदैव तत्पर रहूंगा।   पंडित दीपक मांकड़ी ने सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा आप सब पर भगवान परशुराम जी की और माता शेरावाली की कृपा सदैव बनी रहे।
    
सभी ने शुभकामनाएं दी

गप्पी पंडित गहना ने कहा 1 तारीख को जहांगीराबाद में ब्राह्मण सम्मेलन है और आप सभी का आना अनिवार्य है। बाद में सभी ने अपने अपने विचार रखे।
    साथ में उपस्थित रहे डूंगरा पंडित अवनीश कुमार शर्मा, पूर्व प्रधान मधुकर त्यागी, गप्पी पंडित गहना, पंडित संदीप कौशिक, पंडित दीपक मांकड़ी, पिंटू ब्राह्मण, चिराग पंडित, मोनू शर्मा, हिमांशु त्यागी, चिराग ब्राह्मण, दीपक त्यागी, अंशुल भारद्वाज और 
कार्यक्रम में गांव के विभिन्न सम्मानित लोग मौजूद रहे।