अयोध्या दर्शन के लिए विधायक के नेतृत्व में रवाना हुए श्रद्धालु

स्याना मंडल से अयोध्या दर्शन के लिए पांच बसें रवाना हुई है। बसों में सवार होकर श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के नारे लगाए।

भाजपा के युवा नेता विक्रांत त्यागी ने बताया कि बुलंदशहर के स्याना मंडल से 5 बसे अयोध्या के लिए रवाना की गई है। इसके लिए संगठन के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं के पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली थी। सभी श्रद्धालु 11 फरवरी को प्रभु श्री राम के दर्शन करेंगे। 

अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को फूल मालाएं पहनाकर की पुष्प वर्षा
अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। नगर वासियों ने अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को फूल मालाएं पहनाई। जय श्री राम के नारो से माहौल भक्ति मय हो गया। जय श्री राम के नारे लगाते हुए श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना हो गए।

विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने कार्यकर्ताओं के साथ बनाई थी रणनीति
विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाई थी। श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था कराई गई। बताया कि श्रद्धालुओं के पंजीकरण की प्रक्रिया पहले ही पूर्ण कर ली गई।