मकर सक्रांति का व्रत 15 जनवरी को रखा जाएगा
गाजियाबाद, 11 जनवरी (। मकर सक्रांति का व्रत 15 जनवरी को रखा जाएगा। 14 तारीख की शाम को सूर्य के मकर राशि में आने की वजह से कुछ ज्योतिष दोनों दिन मकर सक्रांति होने का दावा कर रहे हैं,

गाजियाबाद, 11 जनवरी (। मकर सक्रांति का व्रत 15 जनवरी को रखा जाएगा। 14 तारीख
की शाम को सूर्य के मकर राशि में आने की वजह से कुछ ज्योतिष दोनों दिन मकर सक्रांति होने का
दावा कर रहे हैं, लेकिन मकर राशि के स्वामी शनि के दर्शन के लिए पिता सूर्य उनकी राशि में आ
आते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित शिवकुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार यानी 14 जनवरी को सूर्य रात्रि
8.45 बजे मकर राशि मे आएंगे। शाम को मकर सक्रांति लगने पर सक्रांति का पर्व 15 तारीख को
मनाया जाएगा, लेकिन 14 तारीख को भी गंगा स्नान, पुण्य जल में स्नान, दान आदि कर सकते हैं।
सूर्य के मकर राशि में आने से उत्तरायण आरंभ हो जाता है। अयन का अर्थ होता है गति। सूर्य की दो
प्रकार की गति है उत्तरायण और दक्षिणायन।
उत्तरायण को देवताओं का दिन माना जाता है और
दक्षिणायन को देवताओं की रात।
मकर सक्रांति पर कैसे करें पूजा पाठ
सक्रांति देवताओं का पर्व है। इस दिन तीर्थ क्षेत्र अथवा गंगा नदी में स्नान करने का विशेष महत्व
है। भारतीय संस्कृति के अनुसार लोग स्नानादि से निवृत्त होकर विभिन्न वस्तुएं दान करते हैं। सुबह
सूर्योदय से पूर्व ही शुद्ध जल से स्नान करना बहुत शुभ माना गया है। स्नान के पश्चात गायत्री मंत्र
का जाप, सूर्य की आराधना और अपने इष्ट और गुरु के मंत्र का जाप बहुत ही उत्तम फल देने वाला
है।
कहा जाता है कि इस दिन जो भी मंत्र जाप, यज्ञ और दान किया जाता है। उसका शुभ प्रभाव 10
गुना होता है।
खिचड़ी का दान करें
दूधेश्वरनाथ मंदिर के महंत नारायण गिरी महाराज के अनुसार चावल, उड़द की दाल, गुड, घी तथा
अन्य वस्तुओं द्वारा बनाई गई खिचड़ी समाज को एकरूपता में बांधने का भी संदेश देती है। इस दिन
गरीबों को कंबल, वस्त्र आदि का दान करना बहुत उत्तम होता है। इनका दान करने से घर में सुख,
समृद्धि और मन में शांति का निवास होता है और उड़द व उडद की दाल का दान करने से शनि
प्रसन्न होते हैं। तिल का दान या तिल से बने भी मिष्ठान, रेवड़ी, गजक आदि का दान बहुत उत्तम
होता है।