नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर लगा भीषण जाम

नोएडा, 11 जनवरी (। नोएडा से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली से सटे तमाम बॉर्डर पर भारी जाम लगा हुआ है।

नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर लगा भीषण जाम

नोएडा, 11 जनवरी ( नोएडा से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली से सटे
तमाम बॉर्डर पर भारी जाम लगा हुआ है।

जाम के वजह से वाहनों की कतार कालिंदी कुंज, डीएनडी,
फिल्म सिटी, महामाया फ्लाईओवर, चिल्ला रोड समेत प्रमुख सड़कों पर वाहनों की रफ्तार की गति


थम गई है। कई किलोमीटर तक जाम लग गया है। जिससे वाहन चालकों को लगी परेशानी का
सामना करना पड़ा रहा है।

नोएडा ट्रैफिक पुलिस हालात संभालने में जुटी हुई है।
आश्रम फ्लाईओवर बनी समस्या


आपको बता दें, आश्रम फ्लाईओवर को 45 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इस फ्लाईओवर के
बंद होने की वजह से नोएडा में जाम की स्थिति और ज्यादा बढ़ गई है।

दफ्तरों के समय महामाया
फ्लाईओवर पर अधिक जाम लग रहा है।

यह स्थिति एक जनवरी से अधिक हो गई है। फ्लाईओवर
बंद होने बाद महामाया फ्लाईओवर के आसपास और दिल्ली जाने वाले मार्गों पर गाड़ियों का लम्बा


तांता लग रहा है। दिल्ली में बंद पड़े फ्लाईओवर की वजह से नोएडा के लोगों को और अधिक
परेशानी झेलनी पड़ सकती है।


टोल पर लगी लाइन
दूसरी तरफ वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण बॉर्डर के पास पर बने दिल्ली म्युनिसिपल


कारपोरेशन के टोल बूथ पर भीड़ है। जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। दरअसल, एमसीडी
का टोल बूथ नोएडा की ओर से दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाणिज्यिक वाहनों से रोड टैक्स वसूल


करता है। जिसके चलते रास्ते की कई लेन बाधित हो जाती हैं।


इन सड़कों पर बढ़ा दबाव
अब साउथ दिल्ली और न्यू दिल्ली से नोएडा आने-जाने के लिए लोग दिल्ली नोएडा लिंक रोड,


कालिंदी कुंज, ओखला बैराज और चिल्ला बॉर्डर का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं। इसके चलते वाहनों
का दबाव इन मार्गों पर ज्यादा बढ़ गया है।

आपको बता दें कि आश्रम फ्लाईओवर से नए डीएनडी
फ्लाईओवर को जोड़ने के लिए काफी तेजी के साथ काम चल रहा है।

रोजाना करीब 3 लाख वाहन
इस सड़क से होकर गुजरते हैं, लेकिन काम चलने के कारण दोनों तरफ के कैरिज-वे बंद किए जाएंगे।


यह दोनों कैरिज-वे 25 दिसंबर से 45 दिनों के लिए बंद होंगे। ऐसे में यहां से सफर करने वाले


रोजाना 3 लाख लोगों को दिक्कतें होने वाली हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दोनों ओर के कैरिज-वे बंद
करने के आदेश दे दिए हैं।