ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स फैक्ट्री पकड़े जाने के पश्चात विदेशी नागरिकों के सत्यापन का अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा

नोएडा, ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स फैक्ट्री पकड़े जाने के पश्चात विदेशी नागरिकों के सत्यापन का अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स फैक्ट्री पकड़े जाने के पश्चात विदेशी नागरिकों के सत्यापन का अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा

नोएडा, ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स फैक्ट्री पकड़े जाने के पश्चात विदेशी नागरिकों के
सत्यापन का अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज थाना कासना क्षेत्र के


सेक्टर ओमीक्रॉन-1 में पुलिस ने अभियान चलाकर विदेशी नागरिकों का सत्यापन किया। इस दौरान
आसपास के लोगों से विदेशियों के बारे में फीडबैक भी लिया गया।


ग्रेटर नोएडा जॉन के एडीसीपी अशोक कुमार के निर्देशन में आज कासना पुलिस ने सत्यापन अभियान
चलाया। अभियान के तहत पुलिस की चार अलग-अलग टीमों ने ओमीक्रॉन-1 सेक्टर में रहने वाले


विदेशियों के दस्तावेजों की। जांच पड़ताल की इस दौरान यहां रह रहे विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट व
वीजा की गहनता से जांच की गई। सत्यापन के साथ-साथ पुलिस कर्मियों ने आस-पड़ोस के लोगों से


विदेशी नागरिकों के व्यवहार व उनकी दिनचर्या के बारे में भी फीडबैक लिया। संदेह होने पर कई विदेशी
नागरिकों को से पूछताछ भी की गई।


बता दें कि हाल ही में ग्रेटर नोएडा जोन में पुलिस ने दो बड़ी ड्रग्स फैक्ट्रियों का खुलासा किया गया है।
पुलिस ने यहां से करीब 500 करोड रुपए का सिंथेटिक ड्रग्स बरामद किया था। दोनों ही ड्रेस फैक्ट्रियों को


नाइजीरियन चला रहे थे। ड्रग्स फैक्ट्रियों में नाइजीरियन के संलिप्तता के बाद गौतमबुद्धनगर कमिश्नर
पुलिस एक्शन मोड में आ गई हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर विदेशी नागरिकों के


सत्यापन का अभियान चला गया। इस अभियान के पहले दिन पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 16
नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया।


देर रात पुलिस ने थाना सूरजपुर क्षेत्र के एलिस्टोनिया सोसाइटी में रह रहे अफ्रीकी मूल के 23 नागरिकों
को हिरासत में लिया जिनमें 8 महिलाएं भी शामिल हैं। पकड़े गए विदेशी नागरिक बिना वैध पासपोर्ट व


वीजा के अवैध रूप से यहां निवास कर रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा
पंजीकृत किया है।