धर्म छिपाकर युवती से दुष्कर्म

नोएडा, 11 जनवरी भंगेल गांव में युवक ने अपना धर्म छिपाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती पर जबरन शादी करने का दबाव बनाया।

धर्म छिपाकर युवती से दुष्कर्म

नोएडा, 11 जनवरी  भंगेल गांव में युवक ने अपना धर्म छिपाकर युवती के साथ दुष्कर्म
किया।

आरोपी ने युवती पर जबरन शादी करने का दबाव बनाया। इसी बीच युवती को आरोपी के
असली नाम का पता चल गया।

फिर उसके खिलाफ थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के
खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


फेज दो थाना प्रभारी ने बताया कि भंगेल की युवती ने मंगलवार को शिकायत दी है। वह सेक्टर-80
स्थित फैक्टरी में काम करती है। युवती का कहना है कि सागर नाम के युवक से उसकी दोस्ती थी।


आरोपी कुछ दिन से युवती पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था। इसको लेकर वह उसे
परेशान कर रहा था।

इसी बीच युवती को पता चला कि आरोपी अपनी पहचान छुपाकर उस पर शादी

के लिए दबाव बना रहा था। छानबीन करने के बाद पता चला कि उसका असली नाम शोएब अंसारी
है। पीड़िता ने आरोपी पर दुष्कर्म करने और जबरन शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।


थाना प्रभारी ने बताया कि शोएब के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उसकी गिरफ्तारी
को लेकर छापेमारी की जा रही है।