Bulandshahr विदेशी पक्षियों और जीव जंतुओं की तस्करी

बुलंदशहर में मध्य प्रदेश की वन विभाग की टीम ने छापा मारकर विदेशी पक्षियों और प्रतिबंधित जंतुओं की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है।

Bulandshahr  विदेशी पक्षियों और जीव जंतुओं की तस्करी

विदेशी पक्षियों और जीव जंतुओं की तस्करी

Bulandshahr में मध्य प्रदेश की वन विभाग की टीम ने छापा मारकर विदेशी पक्षियों और प्रतिबंधित जंतुओं की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। फॉरेस्ट टीम ने विदेशी पक्षी, मॉनिटर लिजर्ड, केकड़े, बिच्छू, बजिस तोते, सहित 11 प्रजातियों से अधिक विदेशी पक्षी बरामद हुए हैं। टीम ने छापा मार कर मौके से एक केयर टेकर को भी हिरासत में लिया है। हालांकि विदेशी पक्षियों जीव जंतुओं के तस्करी करने वाला माफिया अभी फरार बताया जा रहा है। 


उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से लेकर अन्य बड़े शहरों के अलावा दूसरे प्रांतों में चल रहा था अवैध तस्करी का धंधाबुलंदशहर से लेकर दूर बड़े शहरों तक विदेशी जंतुओं का तस्करी का गोरख धंधा फल फूल रहा था। बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर रोड स्थित एक भवन पर देर रात मध्य प्रदेश के इंदौर की वन विभाग की टीम ने छापेमारी की कार्यवाही की। छापेमारी के दौरान देसी और विदेशी प्रतिबंधित पक्षी सहित जंतु मौके पर मिले। वन विभाग की टीम दुर्लभ प्रजातियों के जंतुओं की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्यों पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।


जंतुओं की तस्करी करने वाले आरोपियों के खिलाफ होगी कार्यवाही


डीएफओ विनीता सिंह ने बताया कि जिले में अवैध रूप से तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। मामले की तहतक जाकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। किसी भी जीव जंतु को कैद करना गलत है। जंतुओं को कैद करने पर मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@AajKaMudda

Read this also :UP प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मैं बड़ी धांधली - https://www.aajkamudda.com/UP-प्रदूषण-नियंत्रण-बोर्ड-मैं-बड़ी-धांधली