फाल्ट के कारण दस घंटे ठप्प रही विद्युत आपूर्ति

शिकारपुर। फाल्ट के कारण करीब एक दर्जन गांव की बृहस्पतिवार शाम छः बजे से सुबह 3.30 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप्प रही। इन दस घंटे में लोगों के जरूरी कार्य और लघु उद्योग धंधे प्रभावित हो गए। और गर्मी से व्याकुल होते हुए लोगों ने परेशानी में काटी रात।

कुतुबपुर बिजली घर में टेक्निकल फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार शाम 6 बजे के करीब ठप्प हो गई और सुबह 3.30 बजे आपूर्ति चालू हुई। मामऊ-अजनारा-कुतुबपुर निवासी मुकेश, विजय, मानव धर्मेन्द्र, जलालपुर निवासी मोनू शर्मा आदि का कहना है कि रात को भी कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप्प रही थी। इस कारण रात भर लोगों को जागकर बितानी पड़ी। इनवर्टर भी जवाब दे गए।

गर्मी में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने व्यवस्था में सुधार की मांग की है। उधर एसडीओ राम आशीष यादव व जेई कमलेश कुमार ने बताया कि बिजली घर में एक फाल्ट हो गया था जिसके चलते करीब एक दर्जन गांव की बिजली आपूर्ति ठप्प रही।