दो शातिर महिला चोर गिरफ्तार

बुलंदशहर में मध्य प्रदेश से आकर दो शातिर महिला चोर बैंकों के अंदर ही लोगों की जेब काट रहीं थीं। लगातार हो रही घटनाओं के बाद जनपद पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने इन्हें घेरने के लिए जाल बिछाया।

दो शातिर महिला चोर गिरफ्तार

शातिर महिला चोर बैंक में लोगों की जेब काटकर देती थी घटना को अंजाम 

बुलंदशहर में मध्य प्रदेश से आकर दो शातिर महिला चोर बैंकों के अंदर ही लोगों की जेब काट रहीं थीं। लगातार हो रही घटनाओं के बाद जनपद पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने इन्हें घेरने के लिए जाल बिछाया। करीब चार दिन तक चले गोपनीय मिशन के बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अब जेल भेजने की तैयारी है। दोनों के पास से करीब 40 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार महिला चोरों की पहचान कुन्ती पत्नी मजनू निवासी ग्राम गुलखेड़ी थाना बोडा राजगढ भोपाल मध्य प्रदेश और रिहाना पत्नी ईश्वर निवासी कड़िया थाना बोडा राजगढ भोपाल मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।


बैंकों में देतीं थी वारदात को अंजाम


गिरफ्तार महिला चोर अपनी अन्य महिलाओं साथियों के साथ मिलकर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के बैंकों में जाकर वहां रुपए जमा करने व निकालने वाले सीधे-साधे लोगों को निशाना बनाकर ब्लेड से उनकी जेब व थैले काटकर रुपए चोरी कर फरार हो जाती थी। गिरफ्तार महिला द्वारा अपनी अन्य साथियों के साथ 9 सितम्बर को थाना गुलावठी क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति इंडियन नेशनल बैंक में रुपए जमा करने जा रहे थे, तो रास्ते में उनका बैग काटकर रुपए चोरी करने की घटनाकारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना गुलावठी पर मुकदमा भी दर्ज हुआ। आरोपी महिला द्वारा अपनी अन्य साथियों के साथ मिलकर 6 जनवरी को थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्रान्तर्गत मौ रामवाडा स्थित ग्राहक सेवा केन्द्र से एक व्यक्ति का थैला काटकर रुपए चोरी करने की घटनाकारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राबाद पर मुकदमा दर्ज है।


महिला आरोपी द्वारा अपनी अन्य साथियों के साथ मिलकर 4 मार्च को थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत कबाडी बाजार स्थित स्टेट बैंक में एक व्यक्ति का थैला काटकर रुपए चोरी करने की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना खुर्जा नगर पर मुकदमा दर्ज है।

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि दोनों महिला शातिर किस्म की चोर हैं। दोनों ने जनपद में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है।