UP दर्दनाक घटना के बाद भी प्रशासन डग्गामार वाहनों पर कोई लगाम नहीं
बुलंदशहर के सलेमपुर में हुई दर्दनाक घटना के बाद भी प्रशासन डग्गामार वाहनों पर कोई लगाम नहीं लग पा रहा है। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में मेरठ बदायूं मार्ग पर बस की छत पर दर्जनों लोगों के बैठने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दर्दनाक घटना के बाद भी प्रशासन डग्गामार वाहनों पर कोई लगाम नहीं लग पा रहा है
बुलंदशहर के सलेमपुर में हुई दर्दनाक घटना के बाद भी प्रशासन डग्गामार वाहनों पर कोई लगाम नहीं लग पा रहा है। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में मेरठ बदायूं मार्ग पर बस की छत पर दर्जनों लोगों के बैठने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि वायरल वीडियो की आज का मुद्दा पुष्टि नहीं करता। बताया गया कि अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में मेरठ बदायूं मार्ग पर डाग्गामार वाहनों की छत पर बैठकर सफर करते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेकर 17000 रुपए का चालान कर दिया।
जिलेभर में दौड़ रही डग्गामार बसें
बुलंदशहर जिले में डग्गामार वाहन दौड़ते हुए साफ देखे जा सकते हैं। वाहनों पर जान जोखिम में डाल छतों व पीछे जाल पर लटक कर लोग सफर करते हैं। हाईवे पर दौड़ती बस पर दर्जनों लोग छत पर सवार थे। स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उक्त बस का 17000 का चालान किया।
सलेमपुर में हुई घटना के बाद डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की बात कह रहे प्रशासनिक अधिकारी
घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी डग्गामार वाहनों पर बड़ी कार्यवाही की बात कह रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हाईवों पर चेकिंग टीम तैनात कर दी गई है।