आगामी 12 नवंबर को गौतमबुद्धनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन : जिला जज

नोएडा। गौतमबुद्धनगर के कुशल नेतृत्व में 12 नवंबर, 2022 को जनपद गौतमबुद्धनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मुख्यालय एवं तहसील न्यायालयों में होने जा रहा है।

आगामी 12 नवंबर को गौतमबुद्धनगर  में राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन : जिला जज

नोएडा। गौतमबुद्धनगर के कुशल नेतृत्व में 12 नवंबर, 2022 को जनपद गौतमबुद्धनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मुख्यालय एवं तहसील न्यायालयों में

होने जा रहा है। इस सम्बन्ध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव,

पूर्णकालिक जयहिंद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक मामलें,

मोटरयान दुर्घटना अधिनियम के मामलें, बिजली व पानी से सम्बन्धित मामलें,

धारा 138 एन0आई0एक्ट के वाद, भू-राजस्व वाद, सेवा संबंधित मामले एवं प्री-लिटीगेशन मामलों के साथ-साथ सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण योग्य अन्य

विवाद जिसमें पक्षकार पारस्परिक सद्भावना के अधीन संधि के लिए इच्छुक हो,

वह मामले राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण किये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आयोजित लोक अदालत को जनपद में सफल बनाने के लिये सम्बन्धित अधिकारियों के द्वारा अपनी विभागीय तैयारियाॅ पूर्ण करने की कार्यवाही

समय रहते कर ली जाये, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण संभव हो सकें।