शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

नई दिल्ली, 10 नवंबर। दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

नई दिल्ली, 10 नवंबर )। दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी इलाके में शादी का झांसा देकर एक
युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का
झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

इसके अलावा उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता की
शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।


पुलिस के अनुसार तिगड़ी थाना में मदन मोहन मालवीय अस्पताल से एक एमएलसी के संबंध में
सूचना मिली। पुलिस टीम अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर ने यौन शोषण के बारे में बताया। पुलिस को


वहां पीड़िता मिली और उससे पूछताछ की। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि वह यात्रा के दौरान ऑटो
चालक देवेंद्र से मिली थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद आरोपी उसे जेजे कैंप अपने घर


ले गया। यहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। वह उसके सा‌थ
मारपीट भी करता था। आठ नवंबर को वह उसे अपने घर लेकर गया था, जहां उसकी पिटाई की।


घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी ऑटो चालक
के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।