एयरपोर्ट पर 8 किलोग्राम सोने के पेस्ट के साथ दो गिरफ्तार

मुंबई, 28 जनवरी ( राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई एयरपोर्ट पर 8.230 किलोग्राम सोने के पेस्ट के साथ दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है।

एयरपोर्ट पर 8 किलोग्राम सोने के पेस्ट के साथ दो गिरफ्तार

मुंबई, 28 जनवरी )। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई एयरपोर्ट पर 8.230
किलोग्राम सोने के पेस्ट के साथ दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। बरामद सोने के पेस्ट की


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4.54 करोड़ रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपितों से डीआरआई की टीम
पूछताछ कर रही है।


डीआरआई अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सोने के पेस्ट के साथ फ्लाइट से दुबई से मुंबई आने
वाले दो आरोपितों के बारे में गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी जानकारी पर डीआरआई टीम मुंबई


एयरपोर्ट पर निगरानी रख रही थी। जैसे ही संदिग्ध यात्री दिखे, डीआरआई की टीम ने दोनों को
रोककर उनके सामान की तलाशी ली, लेकिन दोनों ने सोने का पेस्ट अंडरगारमेंट्स में छुपाया था,


जिससे इसका पता लगाना बेहद मुश्किल हो गया था। गहन तलाशी के बाद दोनों के अंडरगारमेंट में
से सोने का पेस्ट बरामद किया गया।

डीआरआई सूत्रों के अनुसार सोने के पेस्ट की तस्करी बड़े पैमाने
पर की जा रही है।

इसे देखते हुए डीआरआई की टीम एयरपोर्ट पर विशेष रूप से निगरानी कर रही
है।