कबड्डी खिलाड़ी की हत्या में फरार 50 हजार का इनामी शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 24 अप्रैल ( दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब के जालंधर के नकोदर में गत 14 मार्च को हुई कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की हत्या करने वाले कौशल गिरोह के शार्प शूटर विकास दहिया

कबड्डी खिलाड़ी की हत्या में फरार 50 हजार का इनामी शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 24 अप्रैल)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब के जालंधर के नकोदर में गत 14 मार्च
को हुई कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की हत्या करने वाले कौशल गिरोह के शार्प शूटर विकास दहिया उर्फ


माहले को गिरफ्तार किया है। विकास पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास
समेत 11 संगीन मामले दर्ज हैं।

वर्ष 2019 से लेकर अब तक उसने हत्याएं की हैं। विकास उत्तर प्रदेश, हरियाणा
और पंजाब का वांटेड बदमाश है।


दिल्ली पुलिस का दावा है कि लकी पटियाल-बंबिहा-कौशल गिरोह के आपराधिक गठबंधन का यह अंतिम प्रमुख
बदमाश था।

इसकी कई महीनों दिल्ली पुलिस तलाश कर रही थी। वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के अन्य
सभी बदमाशों पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्पेशल सेल के डीसीपी मनीषी चंद्रा के मुताबिक, पुलिस टीम
ने विकास को शनिवार को डीएनडी फ्लाइओवर से गिरफ्तार किया है।

इसके पास से हथियार और करतूस बरामद
किए गए हैं। विकास मूलरूप से गुरुग्राम जिले के धनवापुर का रहने वाला है।


कांग्रेसी नेता की हत्या का भी आरोप : विकास पर जून 2019 में हरियाणा के कांग्रेस नेता और प्रवक्ता विकास
चौधरी की दिनदहाड़े हत्या करने का आरोप है।

मई 2020 में गुरुग्राम में दिनदहाड़े विकास दुरेजा उर्फ अंदा नाम के
व्यक्ति की हत्या, जून 2021 में साथियों के साथ मिलकर बुलंदशहर में संजय प्रधान की हत्या और जून 2021 में


पंजाब के जालंधर (ग्रामीण) युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखमीत सिंह उर्फ डिप्टी की गोली मारकर हत्या करने का
भी आरोप है।

जबकि जनवरी 2022 में पंजाब के भटिंडा में दोहरा हत्याकांड को अंजाम देने और मार्च 2022 में
जालंधर के नकोदर में चल रहे कबड्डी खेल के दौरान एनआरआई संदीप नंगल अंबियां की हत्या का आरोप है।