केरल के वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया हाथ

स्याना : (आशीष कुमार)नगर क्षेत्र के समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने केरल के वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री कोष में पांच लाख रुपए की धनराशि भेजी है।

केरल के वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया हाथ

समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने केरल के वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी पांच लाख की धनराशि 

स्याना :नगर क्षेत्र के समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने केरल के वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री कोष में पांच लाख रुपए की धनराशि भेजी है। वहीं समाजसेवी द्वारा किए गए इस कार्य की चारों ओर प्रशंसा की जा रही है। गुरुवार को नगर के वरिष्ठ समाजसेवी नरेंद्र त्यागी के आवासीय परिसर में केरल के वायनाड में आई आपदा के बाद पीड़ितों की मदद के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मौजूद समाजसेवियों द्वारा केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में आपदा पीड़ितों की मदद के लिए पांच लाख की धनराशि भेजी गई।

बैठक में मौजूद नरेंद्र त्यागी ने बताया कि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान तहसील क्षेत्र के ग्राम बरवाला के मूल निवासी हैं। बताया कि राज्यपाल के आह्नान पर वायनाड में आपदा के बाद पीड़ितों की मदद के लिए नगर क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने आगे आकर मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में चार लाख 92 हजार 100 रुपए रुपए की धनराशि भेजी है। त्यागी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सक्षम लोगों को आगे आकर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। जिससे पीड़ितों का परिवार एक बार फिर फल-फूल सके।

इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी बदरुल इस्लाम, पूर्व सीएमओ डा. बाबूराम राठी, डा. मोहम्मद इरफान, जिला पंचायत सदस्य राफे खान, व्यापारी नेता राकेश वर्मा, देवराज त्यागी व पंकज गर्ग आदि मौजूद रहे।

Read this also:-Noida पोस्टमार्टम हाउस में अश्लील काम