जुबेर की चाय पार्टी में पहुंचे टाईटलर और जे.पी.अग्रवाल

नई दिल्ली, 26 फरवरी । दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी द्वारा बाबरपुर जिला

जुबेर की चाय पार्टी में पहुंचे टाईटलर और जे.पी.अग्रवाल

नई दिल्ली, 26 फरवरी  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी द्वारा बाबरपुर जिला
कांग्रेस के अध्यक्ष तथा चौहान बांगर के निगम पार्षद जुबेर अहमद को पूर्वी दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस दल का


नेता नियुक्त करने पर जुबेर अहमद द्वारा आयोजित चाय पार्टी में यमुनापार के तमाम छोटे बड़े कांग्रेस नेता
शामिल हुए।

इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री जगदीश टाईटलर तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल भी पूर्वी
दिल्ली नगर निगम मुख्यालय पहुंचे।

इस मौके पर, दिल्ली काँग्रेस के उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल, अली हसन, पूर्व
विधायक मतीन अहमद, डॉक्टर नरेंद्र नाथ, अनिल भारद्वाज, नसीब सिंह, भीष्म शर्मा, वीर सिंह धींगान, पूर्व


जिलाध्यक्ष चौ.अजीत सिंह, बाबरपुर जिला के पूर्व अध्यक्ष कैलाश जैन, करावल नगर जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष आदेश
भारद्वाज, नासिर जावेद, विनोद जायस, हाजी गुफरान, हाजी जरीफ, वेद प्रकाश बेदी, मुकेश पांचाल, जिला कॉंग्रेस


के पदाधिकारी, ब्लॉक कॉंग्रेस के तमाम अध्यक्ष, पदाधिकारी भारी संख्या में मौजूद थे।